Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बेलवाना पंचायत (Belwana Panchayat) के ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें, कच्ची सड़क की बदहाली के कारण आवागमन बाधित

बेलवाना पंचायत (Belwana Panchayat) के ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें, कच्ची सड़क की बदहाली के कारण आवागमन बाधित
---Advertisement---

हर वर्ष बरसात का मौसम आते ही बेलवाना पंचायत  (Belwana Panchayat)  के अंजनवा मलुकचाल गांव के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। कच्ची सड़क की बदहाली के कारण बेलवाना पंचायत  (Belwana Panchayat) के लोगों का आवागमन बाधित हो जाता है। इसे लेकर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने समाजसेवी इंकज कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विधायक एवं संबंधित विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। Belwana Panchayat के  ग्रामीणों ने बताया कि अंजनवा मलुकचाल गांव में आदिवासी, राय और हरिजन समुदाय सहित लगभग छह से सात सौ की आबादी निवास करती है।

आजादी के दशकों बाद और झारखंड राज्य गठन के वर्षों बीत जाने के बावजूद गांव तक पक्की सड़क नहीं बन सकी है। बरसात के दिनों में कच्ची सड़क कीचड़ से भर जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण सबिता कुमारी और बबीता देवी ने कहा कि बारिश के समय सड़क पर बाइक चलाना तो दूर, पैदल चलना भी जोखिम भरा हो जाता है। चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि सड़क निर्माण का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही गांव की समस्या को भूल जाते हैं। उन्होंने बताया कि धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी को भी पूर्व में समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

अनीता देवी ने कहा कि सड़क खराब रहने के कारण बरसात में एंबुलेंस सहित कोई भी वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाता। किसी के बीमार होने पर उसे गोद में उठाकर खोरों मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। वहीं कविता देवी ने बताया कि गांव में पेयजल की भी गंभीर समस्या है। गर्मी के दिनों में पानी के लिए काफी भटकना पड़ता है। विधायक मद से अब तक एक भी चापाकल नहीं लगाया गया है। पहले से लगे दो चापाकल भी खराब पड़े हैं। ग्रामीण कुओं पर निर्भर हैं, जो गर्मी में सूख जाते हैं। समाजसेवी इंकज कुमार ने कहा कि यदि जल्द ही गांव में पक्की सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तो ग्रामीणों के साथ प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इसे भी पढ़े– बुलंद होते जा रहे है जमशेदपुर के अपराधी, मुठभेड़ में राहुल हत्याकांड (Rahul murder case) के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद में नवरात्र पर फूलों की बढ़ी मांग, 1.25 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान, अष्टमी-नवमी पर बाजार में उमड़ेगी भीड़!

धनबाद में नवरात्र पर फूलों की बढ़ी मांग, 1.25 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान, अष्टमी-नवमी पर बाजार में उमड़ेगी भीड़!

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल से संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में, बांग्लादेशी नागरिक होने का दावा, विदेशी मुद्रा और मोबाइल फोन मिलने की सूचना

साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल से संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में, बांग्लादेशी नागरिक होने का दावा, विदेशी मुद्रा और मोबाइल फोन मिलने की सूचना

डिंडाकोली दुर्गा मंदिर में 305 वर्षों से हो रही है मां की आराधना

डिंडाकोली दुर्गा मंदिर में 305 वर्षों से हो रही है मां की आराधना, संताल विद्रोह और बाढ़ के चमत्कार से जुड़ा है मंदिर का इतिहास

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में धनबाद में काला दिवस, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में धनबाद में काला दिवस, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Leave a Comment