Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गढ़वा में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, CBI जांच की उठी मांग

On: July 20, 2026 1:41 PM
Follow Us:
गढ़वा में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, CBI जांच की उठी मांग
---Advertisement---

JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने सोमवार को गढ़वा में मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। टाउन हॉल मैदान से शुरू हुआ जुलूस रंका मोड़ के महावीर चौक तक पहुंचा  जहां कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

add

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “छात्रों के साथ अन्याय बंद करो”, “हेमंत सरकार मुर्दाबाद”, “नियोजन नीति लागू करो” और “बाहरी लोगों को नौकरी बेचना बंद करो” जैसे नारे लगाए।

इस मौके पर भाजपा विधायक  ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार झारखंड के युवाओं के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि JPSC और JSSC जैसी भर्ती संस्थाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं और पूरे मामले की CBI जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्षु उदय कुशवाहा ने कहा कि यदि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की गई तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने मांग की कि JPSC और JSSC की अब तक आयोजित सभी परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं और मार्कशीट सार्वजनिक की जाए, ताकि अभ्यर्थियों को अपने अंकों की जानकारी मिल सके। साथ ही उन्होंने स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक रोजगार देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यदि कथित धांधली पर रोक नहीं लगी और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं लाई गई तो भाजयुमो स्थानीय युवाओं के साथ चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा।

प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, अविनाश पासवान, मनीष गुप्ता, लालमोहन कुशवाहा, जितेंद्र चंद्रवंशी, पंकज पाठक, धनंजय गोंड, उमेश कश्यप, अभिषेक कश्यप, परीक्षित तिवारी, अनवर शाह, विशाल गुप्ता, टिंकू गुप्ता, राजीव रंजन तिवारी, विकास तिवारी, लक्ष्मी पांडे, विवेकानंद तिवारी, बृजेश धर दुबे, जयशंकर दुबे, इंदेश पांडे समेत बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ- धनबाद में लगातार बारिश से बढ़ा भू-धंसान का खतरा, झरिया में दहशत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment