Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आदित्यपुर RIT मोड़ पर युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला,  इलाके में दहशत का माहौल

आदित्यपुर RIT मोड़ पर युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला,  इलाके में दहशत का माहौल
---Advertisement---

जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर शहर की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आदित्यपुर RIT मोड़ के समीप शाम के व्यस्त समय में दो युवकों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक ने धारदार हथियार निकालकर दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। वीडियो में देखने से प्रतित हो रहा हैं कि चापर से दौरा दौरा कर हमला किया गया हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ते ही हमलावर ने सड़क पर ही युवक का पीछा किया और लगातार वार करता रहा। यह भयावह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। हमले के वक्त युवक अपने बाइक पर एक बच्चे को लेकर जा रहा था। रास्ते में आरआईटी मोड़ पर हमलावर ने उसे रोककर कुछ देर बात की उसके बाद उसपर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।

गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल आरआईटी मोड़ स्थित गंगोत्री अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक देखते हुए उसे टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया है। राहत की बात यह रही कि हमले के दौरान युवक के साथ मौजूद एक छोटा बच्चा इस हमले की चपेट में आने से बच गया। घायल युवक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के तंगरानी निवासी 19 वर्षीय रोहित हेंब्रम के रूप में हुई है।

लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस और जिला प्रशासन से संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर संसद के करीब पहुंचा CJP का प्रदर्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment