Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रीना देवी मौत मामला: भाजपा का सरकार पर हमला, 31 जुलाई को 50 हजार कार्यकर्ताओं संग जामताड़ा घेराव का ऐलान

On: July 22, 2026 9:13 PM
Follow Us:
रीना देवी मौत मामला: भाजपा का सरकार पर हमला, 31 जुलाई को 50 हजार कार्यकर्ताओं संग जामताड़ा घेराव का ऐलान
---Advertisement---

जामताड़ा के बुधुडीह स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रसूता रीना देवी की मौत के मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल और नाला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी माधवचंद्र महतो ने प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए 31 जुलाई को जामताड़ा जिला मुख्यालय के घेराव की घोषणा की।

add

पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि प्रसूता की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर भाजपा ने आंदोलन किया था, लेकिन मंत्री के दबाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने सवाल उठाया कि कथित लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के विरुद्ध अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। साथ ही नारायणपुर अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई कथित मारपीट की घटना में भी दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

भाजपा नेताओं ने दावा किया कि 31 जुलाई को संथाल परगना के विभिन्न जिलों से करीब 50 हजार कार्यकर्ता जामताड़ा जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे। उनके अनुसार, आंदोलन में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंपई सोरेन, अर्जुन मुंडा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल होंगे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए माधवचंद्र महतो ने आरोप लगाया कि जामताड़ा पुलिस मंत्री के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सीसीटीवी फुटेज में भाजपा कार्यकर्ताओं की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन निर्दोष लोगों को निशाना बनाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, एंबुलेंस व्यवस्था की स्थिति तथा सर्पदंश से हो रही मौतों का मुद्दा भी उठाया।

पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि पीड़ित परिवार से मिलना और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करना विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं पर मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करता, तो 31 जुलाई का प्रस्तावित घेराव सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है।

Also Read- जमशेदपुर के जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment