Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची में हाई अलर्ट: कांग्रेस के भाजपा प्रदेश कार्यालय घेराव से पहले सुरक्षा कड़ी, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस बल तैनात

रांची में हाई अलर्ट: कांग्रेस के भाजपा प्रदेश कार्यालय घेराव से पहले सुरक्षा कड़ी, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस बल तैनात
---Advertisement---

कांग्रेस द्वारा गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय के प्रस्तावित घेराव की घोषणा के बाद राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। जिला प्रशासन ने भाजपा प्रदेश कार्यालय और उसके आसपास के पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। बड़ी संख्या में पुलिस जवान, रैपिड रिस्पांस टीम और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाली सभी प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर वाटर कैनन, दमकल वाहन और अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधन भी तैयार रखे गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

इधर, कांग्रेस के घेराव कार्यक्रम की सूचना के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी प्रदेश कार्यालय के बाहर जुटने लगे हैं। कार्यालय परिसर के बाहर कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता जेपीएससी में कथित गड़बड़ी और भर्ती घोटाले को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पहले हरमू मैदान में एकत्र होंगे। इसके बाद वे पैदल मार्च करते हुए प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे, जहां घेराव और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि वह नीट पेपर लीक और विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध दर्ज कराएगी।

गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा ने जेपीएससी और कथित भर्ती घोटालों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया था। अब कांग्रेस उसी के जवाब में भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रही है।

नीट पेपर लीक और जेपीएससी भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव लगातार तेज होता जा रहा है। भाजपा राज्य सरकार पर भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रही है, जबकि कांग्रेस केंद्र सरकार को नीट पेपर लीक और छात्रों के भविष्य के मुद्दे पर घेर रही है।

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन कानून-व्यवस्था भंग करने या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- कोयलांचल के विकास के लिए उठी मजबूत आवाज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मनोहरपुर में गणेश पूजा मेले का भव्य शुभारंभ, सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन

मनोहरपुर में गणेश पूजा मेले का भव्य शुभारंभ, सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, विदेश भागने की थी तैयारी

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, विदेश भागने की थी तैयारी

दिशा सालियान केस में CBI की FIR से बड़ा खुलासा, आदित्य ठाकरे समेत कई नाम जांच के दायरे में

दिशा सालियान केस में CBI की FIR से बड़ा खुलासा, आदित्य ठाकरे समेत कई नाम जांच के दायरे में

14 सितंबर को बैंक जाने से पहले चेक करें छुट्टी, गणेश चतुर्थी पर इन जगहों पर बंद रहेंगी शाखाएं

14 सितंबर को बैंक जाने से पहले चेक करें छुट्टी, गणेश चतुर्थी पर इन जगहों पर बंद रहेंगी शाखाएं

धनबाद में 22वें वर्ष धूमधाम से मनाया गया श्री गणेश पूजा महोत्सव, भक्तिमय हुआ तेलीपाड़ा-सिमलडीह

धनबाद में 22वें वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है श्री गणेश पूजा महोत्सव, भक्तिमय हुआ तेलीपाड़ा-सिमलडीह

18वें BRICS शिखर सम्मेलन का नई दिल्ली में समापन, PM मोदी बोले- ‘BRICS सिर्फ देशों का समूह नहीं, समाधान का इकोसिस्टम’

18वें BRICS शिखर सम्मेलन का नई दिल्ली में समापन, PM मोदी बोले- ‘BRICS सिर्फ देशों का समूह नहीं, समाधान का इकोसिस्टम’

Leave a Comment