Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोडरमा में हाथियों का आतंक, 25 हाथियों के झुंड ने थाने में घुसने का किया प्रयास, ग्रामीणों में दहशत

कोडरमा में हाथियों का आतंक, 25 हाथियों के झुंड ने थाने में घुसने का किया प्रयास, ग्रामीणों में दहशत
---Advertisement---

झारखंड के कोडरमा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात करीब 20 से 25 हाथियों का झुंड नवलशाही थाना क्षेत्र में पहुंच गया और थाने में घुसने का प्रयास किया। हाथियों ने थाना परिसर के बाहर लगी बैरिकेडिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने आग और मशाल जलाकर हाथियों को वहां से खदेड़ा। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले हाथियों का झुंड मरकच्चो के पपलो जंगल क्षेत्र में देखा गया था। वन विभाग की क्विक रिस्पान्स टीम (QRT) स्थानीय ग्रामीणों के साथ लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और उनके विचरण की मॉनिटरिंग कर रही है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

नवलशाही थाना क्षेत्र से निकलने के बाद हाथियों का झुंड पुलवाबर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने श्रीलाल टुडू के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों ने घर में रखा चावल और महुआ भी खा लिया। राहत की बात यह रही कि हाथियों के पहुंचने की जानकारी पहले ही घरवालों को मिल गई थी, जिससे सभी समय रहते घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

हाथियों की लगातार मौजूदगी के कारण प्रभावित गांवों के लोग पूरी रात जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। ग्रामीण जगह-जगह आग जलाकर और हाथों में मशाल लेकर हाथियों को गांव से दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं।

इस संबंध में कोडरमा के डीएफओ स्वामित्व शुक्ल ने बताया कि करीब 20 से 25 हाथियों का झुंड जिले के विभिन्न जंगलों में भ्रमणशील है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और हाथियों के करीब नहीं जाने की अपील की है। साथ ही आश्वस्त किया कि हाथियों से फसलों या मकानों को हुए नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि वन विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए सावधानी बरतनी चाहिए।

Also Read- धनबाद के चासनाला सेल कर्मी पर बोलेरो से जानलेवा हमला!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

18वें BRICS शिखर सम्मेलन का नई दिल्ली में समापन, PM मोदी बोले- ‘BRICS सिर्फ देशों का समूह नहीं, समाधान का इकोसिस्टम’

18वें BRICS शिखर सम्मेलन का नई दिल्ली में समापन, PM मोदी बोले- ‘BRICS सिर्फ देशों का समूह नहीं, समाधान का इकोसिस्टम’

बोकारो में बीजेपी की प्रेस वार्ता, 17 सितंबर से शुरू होगा एक महीने का सेवा संकल्प अभियान

बोकारो में बीजेपी की प्रेस वार्ता, PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू होगा एक महीने का सेवा संकल्प अभियान

JSSC नियुक्ति घोटाले की CID जांच पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, बोले- सच्चाई दबाने और बड़ी मछलियों को बचाने की हो रही कोशिश

JSSC नियुक्ति घोटाले की CID जांच पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, बोले- सच्चाई दबाने और बड़ी मछलियों को बचाने की हो रही कोशिश

जमशेदपुर में SIR कर्मी बनकर महिला को बनाया बंधक, मारपीट कर लूटे सोने के गहने, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

जमशेदपुर में SIR कर्मी बनकर महिला को बनाया बंधक, मारपीट कर लूटे सोने के गहने, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

निरसा में मवेशी लदे पांच वाहनों को पुलिस ने रोका, जांच के लिए गौशाला भेजे गए गोवंश

निरसा में मवेशी लदे पांच वाहनों को पुलिस ने रोका, जांच के लिए गौशाला भेजे गए गोवंश

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत (Lok Adalat) का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा।

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा

Leave a Comment