Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोड्डा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

On: July 31, 2026 5:12 PM
Follow Us:
गोड्डा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
---Advertisement---

झारखंड के गोड्डा जिले में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से गोड्डा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की कुल 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय वाहन चोरी गिरोह के नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है।

add

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध पर लगाम और चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने तकनीकी अनुसंधान, गुप्त सूचना और लगातार छापेमारी के आधार पर 31 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया। अभियान के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में शहबाज अंसारी , शहनबाज अंसारी और किस्नु रजक शामिल हैं। तीनों आरोपी गोड्डा जिले के निवासी हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। इनमें 9 हीरो स्प्लेंडर, 2 हीरो ग्लैमर, 3 हीरो एचएफ डीलक्स, 1 होंडा ड्रीम नियो, 1 हीरो पैशन प्रो, 1 होंडा डियो स्कूटी तथा 1 बजाज सीटी-100 शामिल हैं। पुलिस बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें वाहन सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।

इस मामले में गोड्डा नगर थाना में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी शहनबाज अंसारी के विरुद्ध पहले से ही गोड्डा नगर थाना में मामला दर्ज है। जिससे उसके आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और पूछताछ के आधार पर वाहन चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Also Read- JPSC अनियमितता पर झारखंड के सांसदों का दिल्ली में धरना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment