Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

add

India-Pak Tensions: पाकिस्तान ने मानी 11 सैनिकों की मौत, भाजपा सांसद Nishikant Dubey ने बताए नाम

On: May 13, 2025 11:48 PM
Follow Us:
Nishikant Dubey
---Advertisement---

नई दिल्ली– Nishikant Dubey: भारतीय सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने आधिकारिक रूप से अपने 11 सैनिकों की मौत की पुष्टि की है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने न सिर्फ इसकी जानकारी दी, बल्कि मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों के नाम भी सार्वजनिक किए।

यह पुष्टि उस समय आई जब हाल ही में पाकिस्तान से घुसे आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की बर्बर हत्या की थी। जवाब में भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और POK के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। इसमें 100 से अधिक कुख्यात आतंकवादी मारे गए।

सांसद Nishikant Dubey का बड़ा दावा

भाजपा के झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा:

“आज पाकिस्तान ने 11 फौजियों को मरने की बात मान ली। भारत के विपक्ष को भी किसी प्रकार पता चला। ये मोदी जी के बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर है।”

सांसद ने जिन पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों के नाम गिनाए, वे इस प्रकार हैं:

पाकिस्तानी सेना:

  • रहमान
  • दिलावर
  • इकरामुल्लाह
  • ख़ालिद
  • निसार
  • एक अज्ञात सैनिक

पाकिस्तानी वायुसेना:

  • उस्मान
  • औरंगज़ेब
  • नजीब
  • फारुक
  • मुबाशिर

पाकिस्तानी मीडिया ने भी दी पुष्टि

पाकिस्तान की प्रमुख मीडिया हाउस ‘डॉन’ ने भी एक रिपोर्ट में स्वीकार किया है कि भारत की सैन्य कार्रवाई में:

  • 11 सैनिकों की मौत हुई है
  • 78 सैनिक घायल हुए हैं
  • 40 नागरिक मारे गए हैं
  • 121 नागरिक घायल हैं

हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इन दावों पर आधिकारिक विस्तृत बयान अब तक नहीं दिया है।

यह भी पढ़े: राजगंज डिग्री कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर विवाद, ताला बंदी और हंगामे के बाद जांच के आदेश

Nishikant Dubey: सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

निशिकांत दुबे की पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं:

  • @MonikaSingh नाम की यूज़र ने लिखा: “सोचो इसके बाद भी आप डर के मारे कलमा याद कर रहे थे। मोदी जी के रहते डरने की ज़रूरत नहीं है।”
  • @SambhajiHumbe ने लिखा: “पहली बार पाकिस्तान को मानना पड़ा है कि उनके अधिकारी मारे गए हैं। असलियत तो और बड़ी हो सकती है।”

बढ़ते तनाव के बीच भारत की सख्त चेतावनी

भारत सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगी। विदेश मंत्रालय और सेना के संयुक्त बयानों में यह स्पष्ट हो चुका है कि पीओके पर भारत का दावा बरकरार है और पाकिस्तान को वहां से हटना होगा।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Godda News: गोड्डा में सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में गिरा छात्र, अस्पताल में छात्र की मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment