Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राजगंज डिग्री कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर विवाद, ताला बंदी और हंगामे के बाद जांच के आदेश

---Advertisement---

Rajganj: राजगंज डिग्री कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर उपजा विवाद शनिवार को एक नए मोड़ पर पहुंच गया। कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में ताला बंदी के चलते शिक्षकों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता धावाचिता पंचायत की मुखिया श्रीमती ललिता देवी ने की।

बैठक पूर्वाह्न 11 बजे कॉलेज परिसर में शुरू हुई, जिसमें क्षेत्र के सभी पंचायत मुखिया, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, समाजसेवी तथा अन्य संबंधित पक्षों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ताले से बंद प्राचार्य कक्ष को खोलने और कॉलेज में उत्पन्न अव्यवस्था को समाप्त करने के लिए सामूहिक निर्णय लेना था।

बैठक के दौरान कई शिक्षकों ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले एक वर्ष से वेतन और भविष्य निधि (पीएफ) का भुगतान नहीं हुआ है। कुछ शिक्षकों ने पेंशन भुगतान में अनियमितता की शिकायत भी की। इस पर जनप्रतिनिधियों और समिति सदस्यों ने नाराजगी जताई और तय किया कि इस पूरे मामले को उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक पहुँचाया जाएगा। साथ ही प्राचार्य कक्ष का ताला खुलवाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसी दौरान कॉलेज पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के झारखंड प्रदेश कार्यकारी सदस्य शुभम हजारी ने कॉलेज के बड़ा बाबू को मुख्य गेट पर तालाबंदी को लेकर एक आवेदन देना चाहा। लेकिन जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और मौजूद शिक्षकों ने इसका विरोध किया। इस विरोध के चलते मौके पर तीखी बहस हो गई और तनाव का माहौल बन गया।

स्थिति उस समय और अधिक जटिल हो गई जब यह आरोप सामने आया कि तालाबंदी से संबंधित आवेदन को किसी ने फाड़ दिया। अब यह मामला जांच का विषय बन गया है और कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी।

Also Read: ट्रैप कैमरों में नहीं दिखा बाघ, खूंटी और चांडिल में पंजों के निशान से फैली दहशत; वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग की नजर अब इस विवाद पर टिकी है। कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण को सामान्य बनाए रखने के लिए जल्द समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर चुलाई शराब जब्त

Leave a Comment