Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा – मामलें में CBI जांच है जरूरी

On: August 24, 2026 4:43 PM
Follow Us:
छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा - मामलें में CBI जांच है जरूरी
---Advertisement---

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। बोकारो के दो दिवसीय दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में Arjun Munda ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए। Arjun Munda कहा कि छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह राज्य के भविष्य को पीछे धकेलने वाला कदम है।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि छात्रों के अंदर काफी क्षमता है, जिसे बेहतर अवसर और सही दिशा देकर निखारा जा सकता है। लेकिन लाठियों के बल पर उनकी क्षमता को दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने छात्रों के भविष्य की तुलना हीरे से करते हुए कहा कि हीरा भी जमीन से निकलने के बाद एक पत्थर की तरह ही होता है, लेकिन उसे काटकर और तराशकर उसकी असली कीमत सामने आती है। उसी तरह छात्रों को भी अवसर देकर उनकी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के छात्र और आम लोग परीक्षा से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की जांच CBI से कराने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से छात्रों और जनता की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

मुंडा ने कहा कि किसी भी केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा किसी संवैधानिक संस्था के खिलाफ अपने स्तर से कार्रवाई शुरू करना संभव नहीं है। इसके लिए तय संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार को जांच की औपचारिक सिफारिश करनी होगी। उन्होंने सरकार से इसी प्रक्रिया के तहत CBI जांच की सिफारिश करने की मांग की।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान बातचीत और निष्पक्ष जांच के जरिए किया जाना चाहिए। सरकार को छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करनी चाहिए।
READ ALSO- बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

देवेंद्र नाथ महतो के"भर्ती प्रणाली सुधार मार्च" के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और 'डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

देवेंद्र नाथ महतो के”भर्ती प्रणाली सुधार मार्च” के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और ‘डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

पक्की सड़क(paved road) की उम्मिद आखिर किस करना है? दुमका के रंगालिया पंचायत के लोगों का सवाल

पक्की सड़क(paved road) की उम्मिद आखिर किस करना है? दुमका के रंगालिया पंचायत के लोगों का सवाल

लोकसभा और राज्यसभा में MMDR संशोधन बिल 2026 पर बवाल, झारखंड में पक्ष- विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप शुरू

लोकसभा और राज्यसभा में MMDR संशोधन बिल 2026 पर बवाल, झारखंड में पक्ष- विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप शुरू

मिलादुन्नबी(Milad-un-Nabi) पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर लोहरदगा में शांति समिति की बैठक

मिलादुन्नबी(Milad-un-Nabi) पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर लोहरदगा में शांति समिति की बैठक

Leave a Comment