Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

देवेंद्र नाथ महतो के”भर्ती प्रणाली सुधार मार्च” के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और ‘डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

On: August 24, 2026 5:19 PM
Follow Us:
देवेंद्र नाथ महतो के"भर्ती प्रणाली सुधार मार्च" के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और 'डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी
---Advertisement---

रामगढ़ के नेमरा(Nemra) गांव में  छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की “भर्ती प्रणाली सुधार मार्च” के नेमरा (Nemra)गांव पहुंचने से पहले ही उसका विरोध शुरू हो गया। मार्च के गाँव में आने से पहले ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नेमरा (Nemra)गांव के बाहर सड़क पर जमा हो गए हैं। ग्रामीणों के हाथों में पारंपरिक हथियार और ‘डुगडुगी’ (छोटे पारंपरिक ढोल) देखे गए। उन्होंने साफ कर दिया कि किसी भी हाल में देवेंद्र नाथ महतो को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके गांव के मुखियायानी ‘मांझी हराम’है। इसलिए, वे उनके पैतृक गाँव नेमरा में उनके खिलाफ किसी भी तरह का विरोध या राजनीतिक प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं करेंगे। हालाँकि वे मानते हैं कि हर किसी को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का अधिकार है, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री के अपने ही गाँव में उनके खिलाफ किसी भी प्रदर्शन या मार्च का कड़ा विरोध किया।

झारखंड में देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती प्रणाली सुधार मार्च को लेकर अभी काफी राजनीतिक और सामाजिक हलचल है। मार्च के नेमरा पहुँचने की खबर मिलने के बाद, स्थानीय ग्रामीण गांव के बाहर सड़क पर जमा हो गए हैं। वे पारंपरिक हथियारों और ‘डुगडुगी’ के साथ विरोध जता रहे हैं।

ग्रामीणों ने फिर दोहराया कि देवेंद्र नाथ महतो को किसी भी कीमत पर गाँव में घुसने नहीं दिया जाएगा। **विजय सोरेन, मंगल टुडू और बाले देवी** समेत ग्रामीणों ने कहा कि उनके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिर्फ एक राजनीतिक हस्ती नहीं, बल्कि गाँव के मुखिया—’मांझी हराम’—हैं। इसलिए, वे मुख्यमंत्री के पैतृक गाँव में उनके खिलाफ विरोध की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं करेंगे।

देवेंद्र नाथ महतो की मार्च को लेकर नेमरा गाँव में अभी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के जमा होने से पुलिस और प्रशासन की भूमिका अहम हो गई है। प्रशासन के सामने मार्च को लेकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती है।

अब सबकी नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि जब देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती प्रणाली सुधार मार्च नेमरा पहुँचेगी तो स्थिति क्या होगी और पुलिस तथा प्रशासन पूरे मामले को कैसे संभालेंगे।

इसे भी पढ़े- छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा – मामलें में CBI जांच है जरूरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा - मामलें में CBI जांच है जरूरी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा – मामलें में CBI जांच है जरूरी

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

पक्की सड़क(paved road) की उम्मिद आखिर किस करना है? दुमका के रंगालिया पंचायत के लोगों का सवाल

पक्की सड़क(paved road) की उम्मिद आखिर किस करना है? दुमका के रंगालिया पंचायत के लोगों का सवाल

लोकसभा और राज्यसभा में MMDR संशोधन बिल 2026 पर बवाल, झारखंड में पक्ष- विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप शुरू

लोकसभा और राज्यसभा में MMDR संशोधन बिल 2026 पर बवाल, झारखंड में पक्ष- विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप शुरू

मिलादुन्नबी(Milad-un-Nabi) पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर लोहरदगा में शांति समिति की बैठक

मिलादुन्नबी(Milad-un-Nabi) पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर लोहरदगा में शांति समिति की बैठक

Leave a Comment