Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शातिर ठगों (cunning fraudsters) के खिलाफ धनबाद पुलिस की सख्त कारवाई, चौपाल के जरिए पुलिस ने ग्रामीणों को किया सर्तक

On: August 27, 2026 2:06 PM
Follow Us:
शातिर ठगों (cunning fraudsters) के खिलाफ धनबाद पुलिस की सख्त कारवाई, चौपाल के जरिए पुलिस ने ग्रामीणों को किया सर्तक
---Advertisement---

झारखंड का धनबाद जो कभी सिर्फ कोयले की खदानों के लिए जाना जाता था, हाल के दिनों में साइबर अपराधियों के नए गढ़ के रूप में उभरने लगा। लेकिन अब धनबाद पुलिस ने इन शातिर ठगों (cunning fraudsters) की कमर तोड़ने के लिए कमर कस ली है। पुलिस ने इन शातिर ठगों (cunning fraudsters)  को  सबक सिखाने के लिए लिस ने सिर्फ छापेमारी का रास्ता नहीं चुना, बल्कि सीधे अपराधियों के ‘हॉट-स्पॉट’ में उतरकर ‘रात्रि चौपाल’ के जरिए ग्रामीणों को जागरूक करने का एक बड़ा अभियान छेड़ा है। साइबर अपराध की जड़ों को खत्म करने के लिए धनबाद पुलिस की यह एक अनोखी और सख्त पहल है। पुलिस अधिकारी और जवान देर रात उन संवेदनशील गांवों में पहुँच रहे हैं, जिन्हें साइबर क्राइम के ‘हॉट-स्पॉट’ के रूप में चिन्हित किया गया है। रात के अंधेरे में चौपाल सजाई जा रही है, जहाँ किसी अपराध की नहीं, बल्कि बचाव और जागरूकता की बात हो रही है। शातिर ठगों (cunning fraudsters) को मध्य  नजर रखते हुए है।  इस रात्रि चौपाल के जरिए पुलिस ग्रामीणों को सीधे चेतावनी और सलाह दोनों दे रही है किसी भी अनजान कॉल पर बैंक खाता, OTP या पर्सनल डिटेल्स साझा न करें।

​लॉटरी, पार्ट-टाइम जॉब या तुरंत लोन का लालच देने वाले लिंक पर कभी क्लिक न करें। ​पुलिस ने ग्रामीणों को साफ लहजे में समझाया है कि अगर गांव का कोई भी युवक साइबर ठगी में शामिल है, तो उसका साथ न दें, वरना कानूनी कार्रवाई की जद में पूरा परिवार आ सकता है धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना अंतर्गत मैरानवाटांड़ पंचायत के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। चौपाल को संबोधित करते हुए ग्रामीण एसपी मोहम्मद एस याकूब ने लोगों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक न करें। उन्होंने कहा कि अपना ओटीपी (OTP) और बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी कभी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि पूर्वी टुंडी के मोहलीडीह, मैरानवाटांड़, दुमा, दलदली और चुरुरिया जैसे गांव पुलिस के हॉट-स्पॉट की सूची में हैं। उन्होंने साइबर अपराध में भटके युवाओं से मुख्यधारा में लौटने की अपील की और चेतावनी दी कि अपराध न छोड़ने की स्थिति में पुलिस कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।
इस रात्रि चौपाल में डीएसपी नजीर अख्तर, पुलिस इंस्पेक्टर साजिद हुसैन, थाना प्रभारी नीतीश कुमार, अधिवक्ता व पूर्व मुखिया विपिन दां, परिमल दे सहित कई स्थानीय लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।पुलिस की इस पहल का मकसद साइबर अपराध पर लगाम लगाना और लोगों को जागरूक करना है। अगर आपके साथ भी कोई साइबर ठगी होती है, तो बिना देर किए तुरंत पुलिस को सूचना दें।”

READ ALSO – गोइंधारा (Goindhara) जाने वाले रास्ते पर पुल की स्थिति बदहाल,एक बार फिर विकास के दावें विफल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment