Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, चापड़ से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, Chapad से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार।
---Advertisement---

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के बर्तन और सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। वहीं, चापड़ (Chapad) से हमला करने के मामले में एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल खून लगा चापड़ (Chapad) भी बरामद किया है।

पहला मामला कदमा थाना क्षेत्र का है जहां तीन सितंबर की शाम न्यू टीसी कॉलोनी रोड नंबर-2 में महुआ सिन्हा के बंद घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने कांसा और पीतल के बर्तन के साथ चांदी के सिक्के चोरी कर लिए थे। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 11 सितंबर को मो. जफर खान को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर फार्म एरिया रोड नंबर-2 स्थित एक जर्जर खाली क्वार्टर से चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान में कांसा और पीतल के कई बर्तन के अलावा सोने का हार, मांगटीका, कान के टॉप, नथ तथा चांदी की थाली, गिलास, कटोरा, बेरा और अंगूठियां शामिल हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब दस लाख रुपये बताई गई है। जांच के दौरान साकची थाना क्षेत्र में हुई चोरी से जुड़े सोने-चांदी के जेवर भी बरामद किए गए हैं।

वहीं, दूसरा मामला कदमा थाना क्षेत्र का ही है जहां 10 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में कुछ युवकों ने मो. कैफ नामक युवक के सिर पर चापड़ से हमला कर दिया था और मौके से फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मो. दिलरेज खान और जिशान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल खून लगा स्टील का चापड़ भी बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़े – ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत (Lok Adalat) का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा।

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय l(locals) लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों (Parent) की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, economic को समग्र विकास रणनीति से जोड़नेपर विस्तार से बात।

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, अर्थशास्त्री हरीश्वर दयाल और अमरनाथ झा हुए शामिल

लंपी स्किन डिजीज(LSD) दिखने से पशुपालक काफी चिंतित ,पशुओं में तेजी से फैल रहा संक्रमण।गांवों में मेडिकल कैंप लगाएं।

लंपी स्किन डिजीज दिखने से पशुपालक काफी चिंतित ,पशुओं में तेजी से फैल रहा संक्रमण

1 thought on “जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, चापड़ से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार”

Leave a Comment