Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती
---Advertisement---

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राजधानी रांची के बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले कई दिनों से बीमार चल रही रूपी सोरेन को  सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी निगरानी में इलाज कर रही है।

रूपी सोरेन हाल ही में इलाज के सिलसिले में हैदराबाद से रांची लौटी हैं। रांची लौटने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

रूपी सोरेन के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी हिल व्यू अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, रूपी सोरेन को विशेष निगरानी में रखा गया है और इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से भी सलाह ली जा रही है। हैदराबाद में इलाज कर रहे चिकित्सकों के संपर्क में भी अस्पताल की मेडिकल टीम के रहने की जानकारी सामने आई है।

शनिवार को कई नेता और शुभचिंतक भी रूपी सोरेन का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी हिल व्यू अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी अस्पताल में मौजूद हैं और लगातार रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

अस्पताल से सामने आई जानकारी के अनुसार, फिलहाल रूपी सोरेन की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और विशेषज्ञ चिकित्सकों से की मदद से  इलाज किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

DUSU Election Result 2026: ABVP का दबदबा, 4 में से 3 प्रमुख सीटों पर जीत, यश डबास बने अध्यक्ष

DUSU Election Result 2026: ABVP का दबदबा, 4 में से 3 प्रमुख सीटों पर जीत, यश डबास बने अध्यक्ष

होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारियों पर जोर

होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारियों पर जोर

फर्जी APK से साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, जामताड़ा में चार गिरफ्तार, 2.20 लाख नकद समेत मोबाइल-सिम बरामद

फर्जी APK से साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, जामताड़ा में चार गिरफ्तार, 2.20 लाख नकद समेत मोबाइल-सिम बरामद

जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन के आगे मिला महिला का कटा हुआ सिर, बोकारो स्टेशन पर मचा हड़कंप

जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन के आगे मिला महिला का कटा हुआ सिर, बोकारो स्टेशन पर मचा हड़कंप

जमशेदपुर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कांग्रेस चिंतित, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

जमशेदपुर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कांग्रेस चिंतित, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

पूर्व मंत्री विमला प्रधान को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कहा-उनका निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

पूर्व मंत्री विमला प्रधान को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कहा-उनका निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

Leave a Comment