Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 900 प्वाइंट से ज्यादा उछला

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 900 प्वाइंट से ज्यादा उछला
---Advertisement---

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार आज भारी जोश में दिखा। शुरुआती कारोबार से ही बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। अच्छे ग्लोबल संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला। कल अमेरिकी बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुए। डाओ, नैस्डेक और एस एंड पी करीब चौथाई फीसदी तेजी के साथ बंद हुए। साथ ही आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। जापान का निक्के एक फीसदी से ज्यादा चढ़ा।

Share Market Close: सेंसेक्स और निफ्टी में 1% से ज्यादा की तेजी

यूरोपीय बाजारों में भी FTSE, CAC और DAX में 0.5 से 1 परसेंट की तेजी देखने को मिली। इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिली। बाजार बंद होते समय बीएसई का सेंसेक्स 905 प्वाइंट यानी 1.24 परसेंट के तेजी के साथ 74151 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 238 प्वाइंट यानी 1.05 परसेंट की उछाल के साथ 22936 पर बंद हुआ।

अदानी ग्रुप के शेयरों में आज अच्छी हलचल देखने को मिली। आज के कारोबार में अदानी पोर्ट  के शेयर 6 परसेंट से ज्यादा उछाल के साथ 1872 पर बंद हुआ। वहीं अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर 5 परसेंट से ज्यादा उछाल के साथ 2607 पर बंद हुआ। कोटक बैंक, इटरनल (Zomato) और पावर ग्रीड के शेयर भी साढ़े तीन से साढ़े चार परसेंट चढ़कर बंद हुए।

वहीं सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे ट्रेंट, मारुति, बजाज ऑटो, एसबीआई लाइफ। ट्रेंट और मारुति में 1 परसेंट से ज्यादा गिरवाट देखने को मिली।

अगर कमोडिटी बाजार की बात करें तो वहां ज्यादातर गिरावट देखने को मिली। सोना-चांदी के भाव में अच्छी गिरावट रही। एमसीएक्स पर सोना करीब आधा परसेंट फिसलकर 1 लाख 43 हजार प्रति 10 ग्राम के करीब बंद हुआ। वहीं चांदी की चमक आज ज्यादा फीकी रही। चांदी की कीमतों में करीब 2 परसेंट की गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी 1 लाख 91 हजार प्रति किलो पर बंद हुआ। कच्चा तेल में 2 परसेंट और नैचुरल गैस करीब 4 परसमेंट की गिरावट दर्ज की गई। सभी बेस मेटल्स भी गिरवाट के साथ बंद हुए।

इसे भी पढ़ें- Mining Task Force: रामगढ़ में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment