Share Market: भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी भारी बढ़त के साथ बंद हुए। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में चारों तरफ हरियाली देखने को मिली।शुरुआती कारोबार से ही बाजार में खरीदारी देखने को मिली जो आखिर तक बनी रही। एनएसई में आज 1400 से ज्यादा शेयर बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब हुए जबकि 2200 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
Share Market: प्राइवेट बैंक शेयरों में उछाल
शेयर बाजार में आज प्राइवेट बैंक शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। एक्सिस बैंक करीब 5 परसेंट की उछाल के साथ 1446 पर बंद हुआ जो कि इस बैंक का साल का उच्चतम स्तर है। एचडीएफसी बैंक शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली और जिससे ये करीब 3 पर चढ़कर 846 पर बंद हुआ।
बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की बात करें तो अपोलो हॉस्पिटल करीब 5.5 परसेंट बढ़त के साथ बंद हुआ। मैक्सहेल्थ के शेयर जहां 4 परसेंट से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति में 3 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला।
गिरने वाले शेयरों में टाइटन, टाटा स्टील, एनटीपीसी और हिंदुस्तान लीवर के शेयर शुमार हुए। इन शेयरों में 1 परसेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। जियो फाइनेंस, सन फार्म, इटरनल, डीआरएल, आईटीसी, बीईएल, बजाज ऑटो, ओएनजीसी भी गिरावट वाले शेयरो में शामिल हुए।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई में आज 75 शेयर साल के शिखर पर बंद हुए जबकि 142 शेयर साल के निचले स्तर पर बंद हुए। कोफॉर्ज, डीएलएफ, जीसीएसएल, एचडीएफसी फिन बैंक और आईसीआईसीआई बैंक 52 हफ्ते की शिखर पर बंद होने में कामयाब हुए।
आज के कारोबार में कई कंपनियां ऐसी रहीं जिसमें ब्लॉक डील देखने को मिली। इन कंपनियों में बीएलएस पॉली, हमाग्रो, सुला शामिल हैं। सुला वाइन में 138.91 के भाव पर 4 लाख 35 हजार शेयरों का सौदा देखने को मिला।
इसे भी पढ़ें- Jamtara News: जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 13 सिम कार्ड बरामद








1 thought on “Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स करीब 900 प्वाइंट उछला, निफ्टी भी 286 प्वाइंट चढ़कर बंद”