Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Blind Cricket AC 2026: पाकिस्तान को अकेले चैंपियन घोषित करने पर विवाद, भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी सेरेमनी का किया बहिष्कार

Blind Cricket AC 2026: पाकिस्तान को अकेले चैंपियन घोषित करने पर विवाद
---Advertisement---

Blind Cricket AC 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप 2026 का फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया। लेकिन मैच में एक भी गेंद नहीं फेंके जाने के बावजूद पाकिस्तान को टूर्नामेंट का एकमात्र विजेता घोषित कर दिया गया। इस फैसले से भारतीय टीम और क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) ने असहमति जताई।

भारतीय खिलाड़ियों ने विरोध स्वरूप ट्रॉफी सेरेमनी का बहिष्कार किया। वहीं, CABI ने मांग की कि भारत और पाकिस्तान दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाना चाहिए।

Blind Cricket AC 2026: क्या है पूरा मामला?

20 नवंबर 2026 को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारत और पाकिस्तान के बीच मेन्स ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप का फाइनल खेला जाना था। लगातार बारिश के कारण मुकाबला शुरू नहीं हो सका। यहां तक कि टॉस भी नहीं हो पाया और अंततः मैच रद्द करना पड़ा।

इसके बाद मैच रेफरी ने पाकिस्तान को बेहतर नेट रन रेट के आधार पर टूर्नामेंट का विजेता घोषित कर दिया। भारतीय टीम ने इस फैसले पर आपत्ति जताई। उसका तर्क था कि जब फाइनल बारिश के कारण बिना खेले रद्द हुआ, तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाना चाहिए था।

CABI ने नियमों की धारा 27 का दिया हवाला

CABI के विरोध की सबसे बड़ी वजह टूर्नामेंट के तकनीकी नियमों की धारा 27 है। संगठन का कहना है कि इस धारा में फाइनल मुकाबला टाई होने की स्थिति का उल्लेख है और इसकी दोनों शर्तें इसी परिस्थिति से संबंधित हैं।

CABI के मुताबिक, उसने अपनी दलील वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (WBCC) की तकनीकी समिति के सामने रखी थी। समिति शुरुआत में भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित करने पर सहमत भी हो गई थी।

हालांकि CABI का आरोप है कि बाद में यह फैसला बदल दिया गया और मैच रेफरी ने पाकिस्तान को अकेला विजेता घोषित कर दिया। संगठन ने इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए फैसले को वापस लेने की मांग की है।

Blind Cricket AC 2026: भारतीय कप्तान ने भी जताई नाराजगी

भारतीय कप्तान टी. दुर्गा राव ने भी फैसले पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि मैच रेफरी ने रन रेट के आधार पर पाकिस्तान को विजेता और भारत को उपविजेता घोषित करने की जानकारी दी थी।

भारतीय टीम ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि फाइनल में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई, ऐसे में संयुक्त विजेता घोषित करना उचित होता।

Blind Cricket AC 2026: अब CABI की क्या है मांग?

CABI ने WBCC से तीन प्रमुख मांगें की हैं

– पाकिस्तान को एकमात्र विजेता घोषित करने का फैसला वापस लिया जाए।
– तकनीकी समिति के शुरुआती फैसले को बरकरार रखा जाए।
– भारत और पाकिस्तान दोनों को मेन्स ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप 2026 का संयुक्त विजेता घोषित किया जाए।

CABI ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह इस फैसले को चुनौती देने के लिए उचित मंचों पर अपनी बात रखेगा। फिलहाल पाकिस्तान को आधिकारिक तौर पर अकेला चैंपियन घोषित किया गया है, जबकि भारतीय टीम और CABI इस नतीजे को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें- Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स करीब 900 प्वाइंट उछला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment