Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand Movement: हजारीबाग के 671 झारखंड आंदोलनकारियों को मिलेगा सम्मान

Jharkhand Movement: हजारीबाग के 671 झारखंड आंदोलनकारियों को मिलेगा सम्मान
---Advertisement---

Jharkhand Movement: झारखंड राज्य के गठन के लिए लंबे समय तक संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की तैयारी शुरू हो गई है। हजारीबाग जिले के चिह्नित 671 झारखंड आंदोलनकारियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। झारखंड स्थापना दिवस समारोह के अंतिम दिन यानी 28 दिसंबर 2026 को जिला और प्रखंड स्तर पर विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी चिह्नित आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देकर उनके संघर्ष और योगदान के प्रति सम्मान प्रकट किया जाएगा।

Jharkhand Movement: लंबे समय से उठ रही थी सम्मानित करने की मांग

झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के नेता गणेश कुमार सीटू और प्रवीण मेहता लगातार इस दिशा में प्रयास कर रहे थे। दोनों नेताओं ने आंदोलनकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित करने को लेकर जिला प्रशासन को कई बार पत्र सौंपे थे। इसके अलावा अधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात कर भी अपनी मांग रखी थी।

इसी क्रम में गुरुवार को गणेश कुमार सीटू और प्रवीण मेहता ने एक बार फिर उपायुक्त से मुलाकात की और सम्मान समारोह आयोजित करने का आग्रह किया। उन्होंने प्रशासन से निर्धारित तिथि पर सभी चिह्नित आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

सरकारी अधिसूचना के तहत चिह्नित किए गए 671 आंदोलनकारी

झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना संख्या 14/झा आ-22/2025-4598, दिनांक 2 दिसंबर 2025 के तहत हजारीबाग जिले के कुल 671 झारखंड आंदोलनकारियों को चिह्नित किया गया है। इन सभी आंदोलनकारियों की सूची जिला प्रशासन को भेजी जा चुकी है। इसी सूची के आधार पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जिला मुख्यालय में 43 झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें गणेश कुमार वर्मा, अंगेश कुमार शर्मा, सुंदरी देवी, जयप्रकाश नारायण और कैलाश राम समेत अन्य आंदोलनकारी शामिल हैं। वहीं, बाकी 628 आंदोलनकारियों को उनके संबंधित प्रखंडों में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

जिला प्रशासन की ओर से सभी चिह्नित आंदोलनकारियों को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस पहल को झारखंड राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के योगदान को आधिकारिक पहचान और सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लंबे संघर्ष के बाद राज्य गठन का सपना साकार करने वाले आंदोलनकारियों के लिए यह सम्मान समारोह विशेष महत्व रखेगा।

इसे भी पढ़ें- RIMS Land Scam: गिरफ्तार बेरमो एसडीओ मनोज कुमार के मानगो स्थित बंगले पर ACB की छापेमारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Real Estate Deal: 375 करोड़ रुपये में बिका रांची का न्यूक्लियस मॉल

Real Estate Deal: 375 करोड़ रुपये में बिका रांची का न्यूक्लियस मॉल, झारखंड की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील

ESMA Act: झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त

ESMA Act: झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, छह महीने तक एस्मा लगाने की तैयारी

Blind Cricket AC 2026: पाकिस्तान को अकेले चैंपियन घोषित करने पर विवाद

Blind Cricket AC 2026: पाकिस्तान को अकेले चैंपियन घोषित करने पर विवाद, भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी सेरेमनी का किया बहिष्कार

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स करीब 900 प्वाइंट उछला, निफ्टी भी 286 प्वाइंट चढ़कर बंद

Jamtara News: जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

Jamtara News: जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 13 सिम कार्ड बरामद

UNICEF: विश्व बाल दिवस पर CM हेमन्त सोरेन से मिले 10 बाल पत्रकार

UNICEF: विश्व बाल दिवस पर CM हेमन्त सोरेन से मिले 10 बाल पत्रकार, बाल विवाह और बाल श्रम रोकने के प्रयासों पर हुई खास चर्चा

Leave a Comment