Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अडानी पावर प्लांट के विरोध में उतरे विधायक Pradeep Yadav, सीएम से मुलाकात कर किसानों की समस्याएं उठाईं

Pradeep Yadav
---Advertisement---

रांची: Adani Power एक बार फिर विवादों में है। कांग्रेस विधायक दल के नेता Pradeep Yadav ने 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर भूख हड़ताल पर बैठे किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने सीएम से इस मुद्दे पर तुरंत हस्तक्षेप कर उचित कदम उठाने की मांग की।

प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि अडानी पावर प्लांट झारखंड के स्थानीय लोगों के साथ स्पष्ट भेदभाव कर रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार, बंगाल और अन्य राज्यों से आए श्रमिकों को लाखों रुपये वेतन मिल रहा है, जबकि झारखंड के लोगों को आउटसोर्सिंग के तहत महज 15 हजार रुपये में काम करवाया जा रहा है।

भेदभाव कतई बर्दाश्त नहीं: Pradeep Yadav

विधायक ने साफ कहा कि स्थानीय लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह मामला गंभीरता से लेने की अपील की। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि अडानी पावर ने कई वादे किए थे — जैसे अस्पताल, स्कूल और विस्थापितों को रोजगार — लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया गया।

14 अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी: Pradeep Yadav

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे 14 अप्रैल से आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदीप यादव ने सवाल किया कि एक ही काम के लिए दूसरे राज्यों के लोगों को भारी वेतन क्यों और झारखंड के लोगों को सिर्फ नाममात्र की राशि क्यों? उन्होंने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर भी निशाना साधा, कहते हुए कि वे केवल कंपनी का पक्ष लेते हैं जबकि उन्हें किसानों की समस्याओं को भी समझना चाहिए और समाधान निकालना चाहिए।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Saharsa News : सहरसा में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment