Gumla News: वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और फर्जी खबरों की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में नागरिकों, विशेषकर युवाओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान करना समय की मांग बन गई है। इसी उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में डिजिटल रक्षा पाठशाला के आयोजन को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी, तकनीकी व्यवस्थाएं, प्रचार-प्रसार और आयोजन स्थल से संबंधित तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि “डिजिटल साक्षरता को जन जागरूकता से जोड़ना बेहद जरूरी है. हमारा प्रयास है कि आम नागरिक डिजिटल दुनिया में आत्मनिर्भर बनें और साइबर अपराध के प्रति भी सचेत रहें.”
23 जुलाई को आयोजित हुआ कार्यक्रम
यह विशेष जागरूकता कार्यक्रम 23 जुलाई 2025 को कार्तिक उराँव कॉलेज सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है. इस दौरान विशेषज्ञ साइबर सुरक्षा, फर्जी खबरों की पहचान, डिजिटल व्यवहार में सतर्कता और जरूरी एप व पोर्टल के बारे में जानकारी देंगे।
पहले चरण में 500 से ज्यादा लोगों को ट्रेनिंग
कार्यक्रम के पहले चरण में जिले भर के चयनित 500 से अधिक प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें पंचायत प्रतिनिधि, VLE, छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी समूहों के सदस्य, समाज कल्याण विभाग के कर्मी, पारा शिक्षक, विद्यालय प्राचार्य, और डिजिटल माध्यम से काम करने वाले कार्मिक शामिल होंगे।
Also Read: Bhagalpur News: भागलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा





