Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Gopalganj में वायरल वीडियो के बाद पुलिस अलर्ट, 40 सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राथमिकी दर्ज

वायरल वीडियो
---Advertisement---

Gopalganj News:  जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं के वीडियो धर्म आधारित बताते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए गोपालगंज पुलिस ने गोपालगंज और सिवान जिले के करीब 40 सोशल मीडिया अकाउंट धारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस का कहना है कि इन वीडियो को सांप्रदायिक तनाव फैलाने की नीयत से सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। दोनों घटनाएं क्रमशः थावे थाना क्षेत्र के चीतू टोला और उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर की हैं, जहाँ अलग-अलग मारपीट की घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं के वीडियो वायरल होते ही इलाके में सांप्रदायिक तनाव की आशंका बढ़ गई।

Also Read: Gopalganj में वायरल वीडियो के बाद पुलिस अलर्ट, 40 सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राथमिकी दर्ज

इस पूरे मामले में गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर जिले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसे कानून के तहत जेल भेजा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी या अफवाह पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, निमंत्रण किया स्वीकार

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट से 41 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट से 41 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, साहिबगंज से पलामू तक विकास योजनाओं की रफ्तार

James Bond Movie: जेम्स बॉन्ड के नए अवतार रॉबर्ट पैटिनसन को लेकर लग्जरी ब्रांड्स में हलचल

James Bond Movie: जेम्स बॉन्ड के नए अवतार रॉबर्ट पैटिनसन को लेकर लग्जरी ब्रांड्स में हलचल

Tandwa News: चतरा के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा, भारी काउंटर वेट गिरने से 3 मजदूरों की मौत

Tandwa News: चतरा के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा, भारी काउंटर वेट गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल; एक की हालत गंभीर

रामगढ़ के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयन

रामगढ़ के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयन, अमित और सुमित करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

Ambulance Strike: झारखंड में आज रात से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Ambulance Strike: झारखंड में आज रात से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Leave a Comment