Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बेगूसराय में कानून व्यवस्था पर सवाल, बार-बालाओं संग युवक का हथियार लहराते डांस वायरल

On: April 12, 2025 3:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Begusarai: बेगूसराय जिले से एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक बार-बालाओं के साथ अश्लील भोजपुरी गानों पर डांस करते हुए अवैध हथियार लहराता नजर आ रहा है। यह वीडियो मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का बताया जा रहा है।

add

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक बिना किसी डर के दो युवतियों के साथ “बेगूसराय के छोड़ा रंगदार चाही…” गाने पर ठुमके लगाते हुए अवैध हथियार का प्रदर्शन कर रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी युवक की पहचान अतुल कुमार के रूप में हुई है। मंसूरचक थाना अध्यक्ष अमित कांत ने बताया कि वीडियो की पुष्टि के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि, अब तक युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल इतना कैसे बढ़ गया है कि वे सोशल मीडिया पर खुलेआम हथियार लहराते हुए वीडियो पोस्ट कर रहे हैं?

Also Read: धनबाद डीसी ऑफिस के सामने दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार हाईवा ने फल विक्रेता को कुचला

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

इस वीडियो ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या बेगूसराय में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है?

रिपोर्टर: कोमल आर्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिजली उत्पादन (Electricity generation) करना बन रहा है रोजगार का अवसर , दूसरे चरण में 800 मेगावाट की दो यूनिट स्थापित की जाएगी बिजली

बिजली उत्पादन (Electricity generation) करना बन रहा है रोजगार का अवसर , दूसरे चरण में 800 मेगावाट की दो यूनिट स्थापित की जाएगी बिजली

राम मंदिर (Ram Mandir) में हुई चोरी को लेकर सांसद आदित्य साहू ने तोड़ी चुप्पी ,कहा कि- योगी जी के राज्य में कोई अपराध छुप नहीं सकता

राम मंदिर (Ram Mandir) में हुई चोरी को लेकर सांसद आदित्य साहू ने तोड़ी चुप्पी ,कहा कि- योगी जी के राज्य में कोई अपराध छुप नहीं सकता

विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) ने किया कल्याणकारी योजनाओं का शिल्यान्यास, आवास, पेयजल, सड़क जैसी समस्याओं का होगा समाधान

विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) ने किया कल्याणकारी योजनाओं का शिल्यान्यास, आवास, पेयजल, सड़क जैसी समस्याओं का होगा समाधान

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली , पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली ,पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

JAC की नई अधिसूचना में संशोधन , अब प्रमाण-पत्र (Certificate) सुधार की प्रक्रिया होगी आसान

JAC की नई अधिसूचना में संशोधन, अब प्रमाण-पत्र (Certificate) सुधार की प्रक्रिया होगी आसान

Leave a Comment