Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: सरायढेला में करमा महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन, 13 दलों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

सरायढेला में करमा महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन, 13 दलों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
---Advertisement---

Dhanbad News: सरायढेला स्थित दुर्गा मंडप परिसर में मंगलवार को करम अखाड़ा समिति द्वारा करमा महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 13 टोलियों ने पहुंचकर नृत्य और गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

करम पूजा झारखंड की एक प्राचीन परंपरा है। बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना के लिए इसे विशेष रूप से करती हैं। इस पूजा में बहनें सात से नौ दिनों तक उपवास रखती हैं और ‘जवा डाली’ उगाती हैं। मंगलवार को आयोजित उत्सव में बहनों ने पारंपरिक गीतों और नृत्यों के माध्यम से कर्मा पूजा की सांस्कृतिक छटा बिखेरी।

समिति के संयोजक राजन महतो ने बताया कि जिले के विभिन्न गांवों से आईं महिलाओं और युवतियों ने अपनी पारंपरिक प्रस्तुति से कार्यक्रम को खास बना दिया। उन्होंने कहा कि करम पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि झारखंड की संस्कृति और विरासत है। इसके माध्यम से समाज में भाई-बहन के रिश्ते और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जाता है।

Also Read: Garhwa: बालू माफियाओं का आतंक जारी, अधिकारी बने मूकदर्शक; जांच टीम गठित

राजन महतो ने आगे कहा कि इस करमा महोत्सव का उद्देश्य नई पीढ़ी को कर्मा पूजा के महत्व से अवगत कराना है, ताकि वे अपनी संस्कृति को समझें और उसे आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, निमंत्रण किया स्वीकार

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट से 41 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट से 41 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, साहिबगंज से पलामू तक विकास योजनाओं की रफ्तार

James Bond Movie: जेम्स बॉन्ड के नए अवतार रॉबर्ट पैटिनसन को लेकर लग्जरी ब्रांड्स में हलचल

James Bond Movie: जेम्स बॉन्ड के नए अवतार रॉबर्ट पैटिनसन को लेकर लग्जरी ब्रांड्स में हलचल

Tandwa News: चतरा के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा, भारी काउंटर वेट गिरने से 3 मजदूरों की मौत

Tandwa News: चतरा के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा, भारी काउंटर वेट गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल; एक की हालत गंभीर

रामगढ़ के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयन

रामगढ़ के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयन, अमित और सुमित करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

Ambulance Strike: झारखंड में आज रात से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Ambulance Strike: झारखंड में आज रात से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Leave a Comment