Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रधानमंत्री मोदी की सभा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मधुबनी में लगाए जाएंगे 15 मेडिकल कैंप

On: April 15, 2025 11:48 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Madhubani: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मधुबनी में प्रस्तावित सभा को लेकर जिले का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है।

add

जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। पीएम मोदी की सभा के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित रहें, इसके लिए 100 विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की विशेष टीम गठित की गई है।

इन टीमों को 15 अलग-अलग मेडिकल कैंप में तैनात किया जाएगा, जो सभा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे। इन कैंपों को एंबुलेंस, आवश्यक दवाएं, वैक्सीन, स्वास्थ्य उपकरण और इमरजेंसी ट्रीटमेंट की सभी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

सिविल सर्जन ने बताया कि सभा के दिन किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं और उन्हें ड्यूटी स्थल पर समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की इस तैयारी का उद्देश्य प्रधानमंत्री की सभा को स्वास्थ्य दृष्टिकोण से पूरी तरह सुरक्षित और सफल बनाना है। साथ ही, सभा में आने वाले हजारों लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित करना भी विभाग की प्राथमिकता है।

Also Read: मुजफ्फरपुर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत, मॉकड्रिल कर लोगों को किया गया जागरूक

स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन और अन्य विभागों के बीच समन्वय बनाकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि 24 अप्रैल का दिन मधुबनी के लिए एक सुरक्षित और ऐतिहासिक अवसर साबित हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिजली उत्पादन (Electricity generation) करना बन रहा है रोजगार का अवसर , दूसरे चरण में 800 मेगावाट की दो यूनिट स्थापित की जाएगी बिजली

बिजली उत्पादन (Electricity generation) करना बन रहा है रोजगार का अवसर , दूसरे चरण में 800 मेगावाट की दो यूनिट स्थापित की जाएगी बिजली

राम मंदिर (Ram Mandir) में हुई चोरी को लेकर सांसद आदित्य साहू ने तोड़ी चुप्पी ,कहा कि- योगी जी के राज्य में कोई अपराध छुप नहीं सकता

राम मंदिर (Ram Mandir) में हुई चोरी को लेकर सांसद आदित्य साहू ने तोड़ी चुप्पी ,कहा कि- योगी जी के राज्य में कोई अपराध छुप नहीं सकता

विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) ने किया कल्याणकारी योजनाओं का शिल्यान्यास, आवास, पेयजल, सड़क जैसी समस्याओं का होगा समाधान

विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) ने किया कल्याणकारी योजनाओं का शिल्यान्यास, आवास, पेयजल, सड़क जैसी समस्याओं का होगा समाधान

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली , पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली ,पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

JAC की नई अधिसूचना में संशोधन , अब प्रमाण-पत्र (Certificate) सुधार की प्रक्रिया होगी आसान

JAC की नई अधिसूचना में संशोधन, अब प्रमाण-पत्र (Certificate) सुधार की प्रक्रिया होगी आसान

Leave a Comment