Dhanbad News: धनबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद दुल्लू महतो ने गुरुवार को जगजीवन नगर में “जनता की आवाज़, सांसद आपके साथ” कार्यक्रम के तहत जनता से सीधा संवाद किया। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला और इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासियों ने भाग लिया।
धनबाद लोकसभा क्षेत्र के जगजीवन नगर स्थित संसदीय कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आज जनसमस्याओं को लेकर अपार जनसैलाब उमड़ा। विभिन्न क्षेत्रों से पहुँचे नागरिकों की समस्याएँ सुनीं और कई मामलों का तत्काल समाधान करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को ऑन द स्पॉट निर्देश दिया।
जनता की… pic.twitter.com/57VCT5zClP
Also ReadShare Market Close: भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 900 प्वाइंट से ज्यादा उछला— ढुलू महतो (@dhullu_mahto) October 9, 2025
सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनना, उनके सुझावों को समझना और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज ही उनकी ताकत है और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
जगजीवन नगर में कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सांसद के समक्ष सड़क, बिजली, पानी, आवास और रोजगार से संबंधित अनेक मुद्दे उठाए। सांसद ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और शेष समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि इस तरह के जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से वे जनता से जुड़ते रहेंगे और धनबाद के समग्र विकास की दिशा में काम करते रहेंगे।
Also Read: Bokaro News: स्लीपर सेल के मुद्दे पर भिड़ीं कांग्रेस और भाजपा, बोकारो से शुरू हुई जुबानी जंग









