Bihar Election 2025: चक्रवाती तूफ़ान मोंथा के प्रभाव से बिहार में मौसम में अचानक बदलाव आया है, जिसका असर विधानसभा चुनाव प्रचार पर साफ़ तौर पर पड़ रहा है। खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण कई राजनीतिक दलों को अपनी निर्धारित जनसभाएँ रद्द करनी पड़ीं।

औसतन तीन किलोमीटर प्रति घंटे की तेज़ हवाएँ चलीं, जिससे हेलीकॉप्टर सेवाएँ बाधित हुईं। सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर उड़ानों की अनुमति नहीं दी गई।
रिपोर्टों के अनुसार, पूरे दिन केवल दो हेलीकॉप्टर ही उड़ान भर पाए—एक भाजपा के लिए और दूसरा तेज प्रताप यादव के चुनाव प्रचार के लिए। इसके अलावा, दोनों ही दलों के वरिष्ठ नेता निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाए।
Also Read: मोकामा हत्याकांड में नया मोड़! दुलार चंद यादव की मौत गोली से नहीं हुई
राजनीतिक दलों ने अब मौसम में सुधार होने पर जनसभाओं के कार्यक्रम बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में हवा और बारिश में कमी आने की उम्मीद है।





