Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Kaimur News: कैमूर से चोरी गई 58 भेड़ें बरामद, चार अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

कैमूर से चोरी गई 58 भेड़ें बरामद, चार अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार
---Advertisement---

Kaimur News: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के गोरार गांव से पिछले चार माह पूर्व चोरी हुई 60 भेड़ों को दुर्गावती पुलिस ने बरामद कर लिया है. यह जानकारी अनुमंडल डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस वार्ता में दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल की रात दुर्गावती थाना क्षेत्र के गोरार गांव निवासी रामचन्द्र पाल की 50 भेड़ें और उनके रिश्तेदार की 10 भेड़ें अज्ञात चोरों ने चोरी कर लीं.

आपको बता दें कि जिस रात भेड़ें चोरी हो गई थीं. उस रात घर में कोई नहीं था, सभी लोग रिश्तेदारी में थे। पीड़ित रामचन्द्र पाल ने 30 की सुबह दुर्गावती थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. रविवार की शाम प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए अनुमंडल डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि 30 अगस्त को सूचना मिली थी कि दुर्गावती थाना काड संख्या 135/25 से चोरी गयी भेड़ को छत्तीसगढ़ के जंगलों में छुपा कर रखा गया है.

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार एक टीम का गठन कर छापेमारी के उपरांत छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला के चांदनी बिहारपुर थाना अंतर्गत देवढ़ी गांव के पास पहाड़ी जंगल में छुपा कर गए थे। वहीं पुलिस ने 58 भेड़ों के साथ चार भेड़ चोर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार सभी की पहचान जिसमें (1)अलकार खान उर्फ धरईया खां (2) फिलिम खान उर्फ पुइया (3) आजान खान तीनों पिता अंकश एवं (4) अंकश खान पिता उजल खान चारों गांव रोरवा टोला पुरानपानी वार्ड संख्या 12 थाना कोन जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।

Also Read: Buxar News: बक्सर में भूमि विवाद को लेकर पुलिस पर पथराव, तीन जीपें क्षतिग्रस्त

इन सभी का आपराधिक इतिहास उत्तर प्रदेश राज्य, झारखंड राज्य और बिहार राज्य के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में भी दर्ज है. फिलहाल सभी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.

अजीत कुमार कैमूर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment