Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Buxar News: एनएच 922 पर ऑटो और चार पहिया वाहन की टक्कर में प्रसिद्ध कथावाचक समेत 7 घायल

On: July 6, 2025 2:32 PM
Follow Us:
एनएच 922 पर ऑटो और चार पहिया वाहन की टक्कर में प्रसिद्ध कथावाचक समेत 7 घायल
---Advertisement---

Buxar News: आरा बक्सर फोर लेन पर पुराना भोजपुर के पास सड़क दुर्घटना में प्रसिद्ध कथावाचक समेत कुल 7 लोग घायल हो गये, जिसमें एक साल की बच्ची भी शामिल है. घटना केले लदे ऑटो वाहन को ओवरटेक करने के दौरान हुई जिसमें कार चालक ने अपना संतुलन खो दिया.

जिससे दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गये. घटना के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर भाग गया, जबकि कार में सवार सात लोग घायल हो गये.संयोग रहा कि नया भोजपुर थाने के डायल 112 के सिपाही जितेंद्र कुमार और छोटेलाल एक जमीनी विवाद के मामले को लेकर नावाडेरा की तरफ जा रहे थे। उन्होंने घटनास्थल पर जैसे ही जख्मियों को अचेतावस्था में देखा, तुरंत एक वाहन की सहायता से सभी जख्मियों को अनुमंडल अस्पताल लेकर गए और उनका इलाज कराया।

समय पर उपचार मिलने से सभी घायलों को बचा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कथावाचक का परिवार कार से अयोध्याजी का दर्शन कर गयाजी लौट रहा था.

घायलों में गयाजी जिले के परैया थाने के राजपुर गांव निवासी शनि कुमार, शनि की मां सुनीता देवी, बहन शिवानी कुमारी, नाना कृष्णा सिंह, पत्नी सह प्रसिद्ध कथावाचक देवी माया सरस्वती, शनि की बहन अनामिका और 1 साल की बेटी मीरा सरस्वती गंभीर रूप से घायल हो गये.

Also Read: Bokaro News: बोकारो में मुहर्रम पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

घटना के बाद एएसआई दिलीप मांझी व अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला, RTI से हुआ खुलास, कार्रवाई की मांग

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

Leave a Comment