Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Supaul News: मंत्री नीरज के नेतृत्व में रविवार की शाम भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी

मंत्री नीरज के नेतृत्व में रविवार की शाम भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी
---Advertisement---

Supaul News: भारतीय सशस्त्र बलों के ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की ऐतिहासिक सफलता और वीर जवानों के अद्भुत शौर्य और पराक्रम के सम्मान में रविवार की शाम पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बब्लू के नेतृत्व में छातापुर के मधुबनी पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में हिंदू मुस्लिम युवा शामिल हुए. तिरंगा यात्रा मधुबनी पंचायत स्थित मदरसा से शुरू होकर क्वार्टर चौक से एनएच 27 होते हुए भीमपुर चौक तक गयी. फिर भीमपुर चौक से वापस होते हुए यात्रा पुनः वापस मधुबनी पहुची। इस दौरान युवाओं के द्वारा हिन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

मौके पर पंचायत के मुखिया सीतानंद झा, महदीपुर मुखिया मोती अंसारी, बिहार झारखंड मुस्लिम संघ राष्ट्रीय मंच के संयोजक मो. इस तिरंगा यात्रा में लुकमान अली, कई जन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

यात्रा में शामिल प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए मंत्री नीरज ने कहा ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य कार्यवाही हमें यह एहसास कराती हैं कि हमारी सीमाएं सुरक्षित हाथों में हैं।

ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता और वीर जवानों के सम्मान में आज मधुबनी में हिंदू-मुस्लिम एकता तिरंगा यात्रा निकाली गई. आज की ये तिरंगा यात्रा दुश्मनों के लिए साफ़ संदेश है. अन्य मुद्दों पर हमारे विचार भिन्न हो सकते हैं. लेकिन जब देश की आन बान और शान की बात आएगी तो पूरा देश एक हैं। यह तिरंगा यात्रा भारतीय सैनिकों के सम्मान की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के प्रति समर्थन का प्रतीक बनी और दिखाया कि देश की आम जनता आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। यात्रा ने दिखा दिया कि हर चेहरे पर गर्व, हर कदम पर देशभक्ति और हर आवाज में भारत के लिए सम्मान हैं।

वहीं, हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा में उमड़ी निष्ठावान नागरिकों की भीड़ हमारे वीर सपूतों के प्रति जनता की आस्था और सम्मान को दर्शाती है. यह यात्रा भारतीय सेना की वीरता और बलिदान के प्रति समर्पित लोगों की एकजुटता और देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती है।

पंचायत के मुखिया श्री झा ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के बाद सेना की वीरता व शौर्य का हर कोई सम्मान कर रहा है. उन्होंने कहा कि आज उनकी एक आवाज पर समाज के हर वर्ग के लोग तिरंगा यात्रा में शामिल होने आये.

Also Read: Katihar News: बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार को लेकर कांग्रेस नेता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

जो ये दर्शाता हैं कि हमारे विचार भले ही अलग हो लेकिन देश के लिए हम सभी एक हैं। मौके पर मौलाना अंसार, गांजी समशेर,बेचैन पासवान, सुपौल नगर परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र राघव झा, आशीषकांत झा, मुन्ना साह,गौरीशंकर झा,मो.नुसरूल, मो.परवेज, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment