Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ईवीएम की एफएलसी प्रक्रिया 17 मई से, राजनीतिक दलों के साथ हुई अहम बैठक

---Advertisement---

Bhagalpur: भागलपुर के समीक्षा भवन में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के मद्देनज़र जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 17 मई से 6 जून 2025 तक चलने वाली ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) प्रक्रिया की जानकारी देना और उसमें राजनीतिक दलों की भागीदारी सुनिश्चित करना था।

डॉ. चौधरी ने बताया कि ईवीएम की एफएलसी प्रक्रिया ईवीएम वेयरहाउस में ECIL (ईसीआईएल) के 13 इंजीनियरों की निगरानी में प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक संपन्न होगी, जिसमें अवकाश के दिन भी कार्य जारी रहेगा। इस प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रत्येक दल से जिला अध्यक्ष, सचिव अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र प्राप्त एक अधिकृत व्यक्ति ही एफएलसी में उपस्थित हो सकता है, लेकिन एक समय में केवल एक ही प्रतिनिधि को अनुमति होगी। एफएलसी हॉल में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। एफएलसी हॉल के खुलने और बंद होने के समय भी अधिकृत व्यक्ति की उपस्थिति आवश्यक है।

एफएलसी कार्य की निगरानी हेतु अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री सुनील कुमार रंजन को पर्यवेक्षक और जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।

भागलपुर में कुल 5107 बैलट यूनिट (BU), 3865 कंट्रोल यूनिट (CU) और 4146 वीवीपैट (VVPAT) मशीनें उपलब्ध हैं। सभी ईवीएम मशीनों की एफएलसी की प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी और इसकी लाइव वेबकास्टिंग भी की जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

Also Read: नवविवाहिता की रहस्यमय मौत से सनसनी, शादी के दो दिन बाद कुएं में मिला शव

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता एवं सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

जिला प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे अपने अधिकृत प्रतिनिधि को समय पर एफएलसी प्रक्रिया में शामिल करें, जिससे चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Leave a Comment