Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Muzaffarpur: रैपिडो ड्राइवर को लूटपाट के दौरान मारी गोली, बाइक व नकदी लूट ले गए बदमाश

रैपिडो ड्राइवर
---Advertisement---

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में गुरुवार की अहले सुबह एक रैपिडो ड्राइवर को लूटपाट के दौरान गोली मार दी गई। यह घटना करजा थाना अंतर्गत चिकनौटा स्थित लालू-राबड़ी मोड़ के पास की है, जहाँ सुबह करीब 4 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

घायल युवक की पहचान शिवहर निवासी शाहनवाज़ के रूप में हुई है, जो पटना में रैपिडो बाइक ड्राइवर के तौर पर काम करते हैं। वे देर रात लगभग 1:30 बजे पटना से अपने घर शिवहर के लिए निकले थे। रास्ते में चिकनौटा मस्जिद से थोड़ी दूरी पर बदमाशों ने उन्हें घेर लिया, बाइक रोकी और उनसे पैसे व सामान लूटने लगे।

शाहनवाज़ ने बताया कि उन्होंने बदमाशों का विरोध किया, जिसके बाद उनमें से एक ने उनके पैर में गोली मार दी और उनकी Apache बाइक और नकदी लेकर फरार हो गए। घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने बताया कि गोली निकाल दी गई है और उनकी हालत अब स्थिर है।

Also Read: रैपिडो ड्राइवर को लूटपाट के दौरान मारी गोली, बाइक व नकदी लूट ले गए बदमाश

पीड़ित के भाई ने भी घटना की पुष्टि की और कहा कि शाहनवाज़ मेहनत से बाइक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस घटना से परिवार सदमे में है।

डॉक्टर का बयान:
“सुबह करीब 5 बजे घायल को लाया गया। पैर में एक गोली लगी थी जिसे सफलतापूर्वक निकाल दिया गया है। मरीज की हालत अब स्थिर है।”

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

Leave a Comment