Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान 5 अगस्त से शुरू, 20 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम सूची

On: May 14, 2026 6:18 PM
Follow Us:
झारखंड में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान 5 अगस्त से शुरू
---Advertisement---

भारतीय निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाने का फैसला किया है। इस अभियान के तहत झारखंड समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का अपडेट किया जाएगा।

add

5 अगस्त से शुरू होगा अभियान

झारखंड में यह विशेष अभियान 5 अगस्त से शुरू होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 5 अगस्त से 14 अगस्त तक तैयारी, प्रशिक्षण और जरूरी दस्तावेजों की प्रिंटिंग का काम किया जाएगा।

इसके बाद बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करेंगे। इस प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची में मौजूद गलतियों को ठीक किया जाएगा और नए पात्र मतदाताओं के नाम भी जोड़े जाएंगे।

दावे और आपत्तियों के लिए मिलेगा समय

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद नागरिक 3 अक्टूबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची 20 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

देशभर में चलाया जाएगा बड़ा अभियान

आयोग के अनुसार, इस विशेष पुनरीक्षण अभियान में देशभर के करीब 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) शामिल होंगे। अभियान के तहत लगभग 36.73 करोड़ मतदाताओं के रिकॉर्ड को अपडेट करने का लक्ष्य रखा गया है।

राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की अपील की है। आयोग का कहना है कि इससे वोटर लिस्ट में दोहरे नाम हटाने और नए योग्य मतदाताओं को जोड़ने में आसानी होगी।

जनगणना कार्य के साथ होगा समन्वय

इस बार पुनरीक्षण कार्यक्रम को जनगणना के हाउस लिस्टिंग कार्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि सरकारी संसाधनों और कर्मचारियों का बेहतर उपयोग किया जा सके। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर यह अभियान देश के अधिकांश हिस्सों में चलाया जाएगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment