Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bihar Election 2025 LIVE Update: दूसरे चरण के मतदान में कई दिग्गजों की साख दांव पर

बिहार चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू, कई दिग्गजों की साख दांव पर
---Advertisement---

Bihar Chunav 2025 LIVE Update: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में कई सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इस चरण में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के आधा दर्जन से अधिक मंत्री मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे।

जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव सुपौल सीट से लगातार आठवीं जीत दर्ज करने के प्रयास में हैं। वहीं, मंत्री प्रेम कुमार गया टाउन से लगातार आठवीं बार चुनावी मैदान में उतरे हैं।

भाजपा की ओर से रेनू देवी और नीरेज कुमार सिंह ‘बबलू’, जबकि जेडीयू की लेशी सिंह और शीला मंडल के साथ-साथ भाकपा (CPI) के जामा खान की प्रतिष्ठा भी इस चरण के मतदान में दांव पर है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद कटिहार से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज करने की कोशिश में हैं। वहीं, महबूब आलम और शकील अहमद खान भी लगातार तीसरी जीत के प्रयास में हैं।

Also Read: लालकिला के पास धमाका, 8 लोगों की मौत, दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) की सभी छह सीटों पर भी इसी चरण में मतदान होना है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम लगातार दूसरी बार जीत सुनिश्चित करने की कोशिश में हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment