Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Godda News: गोड्डा जिले में सड़क का बुरा हाल, पगडंडी से आवाजाही कर रहे ग्रामीण

On: August 8, 2025 4:15 PM
Follow Us:
गोड्डा जिले में सड़क का बुरा हाल, पगडंडी से आवाजाही कर रहे ग्रामीण
---Advertisement---

Godda News: गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखाड़ी मुख्य पथ से तरखरवा और बागत खुटहरी गांव को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति काफी दिनों से दयनीय बनी हुई है. सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीण आज भी पगडंडियों पर सफर करने को मजबूर हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह प्रदर्शन किया और जल्द सड़क निर्माण की मांग की.

add

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है. कीचड़ और जलजमाव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे मरीजों को अस्पताल और बच्चों को स्कूल ले जाना बड़ी समस्या हो जाती है. ग्रामीण मो. तौसिफ, सुदामा रविदास, प्रदीप दास व अन्य ने कहा कि मरीजों को फुटपाथ पर अस्पताल ले जाना पड़ता है, जिससे कई बार गंभीर स्थिति में देर हो जाती है.

ग्रामीणों ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों व संबंधित विभाग से अविलंब पहल कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. गोड्डा जिले के स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क के निर्माण से न केवल परिवहन में आसानी होगी बल्कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यावसायिक गतिविधियों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Also Read: Deoghar में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज, पीपीपी मोड पर होगा संचालन

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

'दो बूंद जिंदगी की' की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

‘दो बूंद जिंदगी की’ की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

कांग्रेस की ओर से झारखंड के छात्रों के लिए एक नई पहल ,"छात्रों की गूंज" (Students Voice) कार्यक्रम का आयोजन

कांग्रेस की ओर से झारखंड के छात्रों के लिए एक नई पहल ,”छात्रों की गूंज” (Students Voice) कार्यक्रम का आयोजन

निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी (Parimal Nathwani) की जीत पड़ी भारी, सियासी गलियारों में छिड़ गई बहस

निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी (Parimal Nathwani) की जीत पड़ी भारी, सियासी गलियारों में छिड़ गई बहस

अस्पताल (Hospital) की लापरवाही ने ली मरीज की जान,इंसाफ की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर बैठे परिजन

अस्पताल (Hospital) की लापरवाही ने ली मरीज की जान,इंसाफ की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर बैठे परिजन

Leave a Comment