Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

केंदबोना ग्राम में भामाशाह जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

---Advertisement---

Jamtada: जामताड़ा प्रखंड के केंदबोना ग्राम में मंगलवार को महान देशभक्त, दानवीर एवं महाराणा प्रताप के परम सहयोगी भामाशाह की जयंती बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांववासियों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चांदो मंडल ने की, जबकि उपाध्यक्ष की भूमिका कृष्णा साहू ने निभाई।

भामाशाह की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में उनके जीवन और देशभक्ति के कार्यों को याद किया गया। ज्ञात हो कि भामाशाह का जन्म 29 अप्रैल, 1547 को राजस्थान के मेवाड़ राज्य में हुआ था। वे महाराणा प्रताप के विश्वस्त मित्र और राज्य के कोषाध्यक्ष थे। हल्दीघाटी युद्ध के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे महाराणा प्रताप को उन्होंने 20 लाख स्वर्ण मुद्राएं और 2.5 करोड़ चांदी की मुद्राएं दान में दी थीं, जिससे प्रताप पुनः सेना संगठित कर मुगलों से संघर्ष कर सके।

इस विशेष अवसर पर बाबा नायक जनकल्याण समिति के संस्थापक दुबराज मंडल, नारी शक्ति की अध्यक्ष आभा आर्या समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भामाशाह की स्मृति में एक चबूतरे का निर्माण भी किया गया। दुबराज मंडल ने भामाशाह के त्याग, सेवा और राष्ट्रप्रेम को आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Also Read: बांका में दिल दहला देने वाली वारदात: 15 वर्षीय छात्र की गला रेतकर हत्या, प्रेम प्रसंग में रंजिश बनी वजह

कार्यक्रम के अंत में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई और शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूरे कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति और सामाजिक एकता की भावना से ओतप्रोत रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment