Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बांका में दिल दहला देने वाली वारदात: 15 वर्षीय छात्र की गला रेतकर हत्या, प्रेम प्रसंग में रंजिश बनी वजह

---Advertisement---

Banka: बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। झरना पहाड़ी के जंगल से 15 वर्षीय छात्र अंशु कुमार का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग में रंजिश के चलते की गई।

मृतक अंशु कुमार बांका के विजय नगर मोहल्ले का निवासी था और मैट्रिक का छात्र था। स्कूल के साथ-साथ वह गांधी चौक के पास नाश्ते की एक छोटी दुकान भी चलाता था। तीन दिन पहले वह अचानक लापता हो गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

तीन दिन बाद झरना पहाड़ी के जंगल से जब अंशु का शव बरामद हुआ तो उसकी हालत देखकर हर कोई सन्न रह गया। उसका गला धारदार हथियार से रेत दिया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि इस जघन्य हत्या के पीछे प्रेम संबंधों को लेकर उपजा विवाद था। अंशु का पूर्व मित्र राहुल कुमार को उसकी बहन के साथ अंशु की नजदीकी पर आपत्ति थी। इसी वजह से राहुल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंशु की हत्या की साजिश रची और उसे जंगल में बुलाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

Also Read: गया में नाबालिग लड़की के साथ 5 युवकों ने जबरन दुष्कर्म किया

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राहुल कुमार समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद किया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाए हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment