Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बोकारो: दामोदर नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

---Advertisement---

Bokaro: बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंदुस्तान पुल के पास दामोदर नदी में शनिवार को नहाने के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक अपने रिश्तेदार के घर मेहमान बनकर आया था और नहाने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे किशोर अपने दोस्तों के साथ दामोदर नदी के किनारे घूमने गया था। इसी दौरान उसने नहाने की इच्छा जताई और नदी में उतर गया। कुछ देर बाद वह पानी में डूबने लगा और देखते ही देखते लापता हो गया। साथ गए दोस्तों ने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद स्थानीय बेरमो थाना को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की तलाश शुरू कर दी गई। शाम करीब 7 बजे पेटरवार के खेतको से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। गोताखोरों की काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव नदी से बाहर निकाला जा सका।

गोताखोरों की टीम में जिबरेल अली, मो. सरमद अंसारी, लालदेव नायक, मो. शहीद अंसारी, जलाल अंसारी, विकास कुमार सिंह, रमजान अंसारी, असलम अली और चांद रशीद शामिल थे। टीम के सदस्यों ने बताया कि यदि सरकार या जिला प्रशासन समय रहते बेहतर संसाधन और उचित व्यवस्था मुहैया कराए, तो कई जानें बचाई जा सकती हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हिंदुस्तान पुल के पास दामोदर नदी को कई बार ‘डेंजर जोन’ घोषित करने की मांग की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में डूबने से कई लोगों की जान जा चुकी है।

बोकारो जिले में लगातार डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन आपदा प्रबंधन की व्यवस्था बेहद कमजोर बनी हुई है। न तो बचाव दलों को आधुनिक उपकरण मिलते हैं, और न ही संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड या निगरानी के उपाय किए गए हैं।

Also Read: सिसई पुलिस ने बैंक ग्राहकों से छिनतई करने वाले कोढ़ा गैंग का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

इस घटना ने एक बार फिर जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन प्रणाली की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment