Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सिसई पुलिस ने बैंक ग्राहकों से छिनतई करने वाले कोढ़ा गैंग का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

---Advertisement---

Gumla: सिसई पुलिस ने बैंक से पैसा निकालने वाले ग्राहकों की रेकी कर छिनतई करने वाले कुख्यात कोढ़ा गैंग (बिहार) के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इस गिरोह का खुलासा किया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बिहार के कटिहार जिले के निवासी पितु पासवान (30 वर्ष) और सोनू कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को सिसई पुलिस ने डालटेनगंज (पलामू) के एक बैंक में रेकी करते समय तकनीकी निगरानी के माध्यम से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद दोनों को गुमला जेल भेज दिया गया।

इन वारदातों में थे शामिल

सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि उक्त अपराधियों ने सिसई थाना क्षेत्र में दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था। इनमें अर्को निवासी बहुरा उरांव से एसबीआई गेट के पास से ₹27,000 की छिनतई तथा खमभिया कुम्बा टोली निवासी सरिता देवी से सब्जी खरीदने के दौरान झोले में रखे ₹1 लाख की चोरी शामिल है।

गिरफ्तारी के समय इनके पास से ₹21,500 नकद, मोबाइल फोन, चार्जर, टोपी, पैंट-टीशर्ट, चटाई, कई नामों के पासबुक, और फर्जी नंबर प्लेट लगी हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई।

अन्य जिलों में भी की थी वारदातें

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकारते हुए बताया कि वे बिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के निवासी हैं और चार-पाँच सदस्यों की टीम बनाकर झारखंड के विभिन्न जिलों—गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पलामू आदि में बैंकों में ग्राहकों की रेकी कर छिनतई की वारदातें अंजाम देते हैं। अब तक यह गिरोह कुल 12 मामलों में शामिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी नजर खासकर महिलाओं और वृद्धजनों पर होती है, जो बैंक से मोटी रकम निकालते हैं।

Also Read: सटवट गांव में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का होगा भव्य आयोजन

गिरोह के दो सदस्य अब भी फरार

सर्किल इंस्पेक्टर ने जानकारी दी कि गिरोह में कुल चार सदस्य शामिल हैं, जिनमें से दो की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि दो अब भी फरार हैं। फरार अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, एसआई प्रमोद कुमार, आशीष कुमार, अजय कुमार, तकनीकी शाखा के अजय कुमार व शंभू कुमार रवि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षक दिवस पर रामगढ़ में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक और मास्टर ट्रेनर, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया

शिक्षक दिवस पर रामगढ़ में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक और मास्टर ट्रेनर, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया

धूल-मिट्टी में बच्चों के बीच बैठे सांसद सुखदेव भगत, पढ़ाई का दिया मंत्र, बोले- शिक्षा ही गरीबी मिटाने का सबसे मजबूत रास्ता

धूल-मिट्टी में बच्चों के बीच बैठे सांसद सुखदेव भगत, पढ़ाई का दिया मंत्र, बोले- शिक्षा ही गरीबी मिटाने का सबसे मजबूत रास्ता

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो

धनबाद: रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल 9 महीने और 337 तारीखों के बाद भी नहीं आया फैसला

धनबाद: रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल 9 महीने और 337 तारीखों के बाद भी नहीं आया फैसला

JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का झारखंड सरकार को अल्टीमेटम, छात्रों के समर्थन में राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का झारखंड सरकार को अल्टीमेटम, छात्रों के समर्थन में राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

JPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

JPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment