Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बोकारो: युद्ध जैसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सिविल सर्जन ने दी तैयारियों की जानकारी

---Advertisement---

Bokaro: देश में पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध की स्थिति के बीच बोकारो जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले के सिविल सर्जन से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा चुके हैं।

सिविल सर्जन ने बताया कि झारखंड सरकार की ओर से फिलहाल डॉक्टरों की छुट्टियों को रद्द करने का कोई आधिकारिक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया के माध्यम से ऐसी संभावनाओं की जानकारी मिल रही है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के समय से ही स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं।

जिले के ब्लड बैंक को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है और एक निजी ब्लड सोसाइटी के सहयोग से विशेष ब्लड डोनेशन कैंप शुरू किया गया है, जो आगामी तीन महीनों तक लगातार संचालित होगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आपातकालीन स्थिति में रक्त की कोई कमी न हो। साथ ही, जरूरी इमरजेंसी दवाओं का भी पर्याप्त भंडारण कर लिया गया है।

जब उनसे यह पूछा गया कि अगर सरकार डॉक्टरों को सीमा पर तैनात करने का आदेश देती है, तो क्या जिले की मेडिकल टीम तैयार है, इस पर सिविल सर्जन ने कहा, “बोकारो की स्वास्थ्य टीम पूरी तरह से देश सेवा के लिए तैयार है। जैसे ही आदेश मिलेगा, हम तत्परता से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।”

Also Read: मिहिजाम में लड़की तस्करी मामले में फरार आरोपी गाजून अंसारी के घर कुर्की-जब्ती का इश्तेहार चस्पा

सभी सरकारी अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया है और आपात स्थिति में तत्काल राहत देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सिविल सर्जन ने जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सहयोग करें और जरूरत पड़ने पर ब्लड डोनेशन में भी आगे आएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, साढ़े तीन किलो से ज्यादा गांजे का 1299 पुड़िया बरामद, दो गिरफ्तार

जमशेदपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, साढ़े तीन किलो से ज्यादा गांजे का 1299 पुड़िया बरामद, दो गिरफ्तार

कैशबैक और क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश, जामताड़ा में पांच आरोपी गिरफ्तार

कैशबैक और क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश, जामताड़ा में पांच आरोपी गिरफ्तार

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

गिद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 40 हजार रुपये और एक बाइक बरामद

गिद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 40 हजार रुपये और एक बाइक बरामद

जमशेदपुर की वोटर लिस्ट में 3 अफगान नागरिकों के नाम! SIR में खुलासा, नाम हटाए गए, जांच के आदेश

जमशेदपुर की वोटर लिस्ट में 3 अफगान नागरिकों के नाम! SIR में खुलासा, नाम हटाए गए, जांच के आदेश

झारखंड में शुरू होगी ‘महिला किसान खुशहाली योजना’, खेती के साथ पशुपालन और मत्स्य पालन से बढ़ेगी महिलाओं की आय

झारखंड में शुरू होगी ‘महिला किसान खुशहाली योजना’, खेती के साथ पशुपालन और मत्स्य पालन से बढ़ेगी महिलाओं की आय

Leave a Comment