Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बोकारो: भोजुडीह रेलवे जंक्शन के पास मिला 7000 टन अवैध कोयला भंडारण

बोकारो अवैध कोयला जब्त
---Advertisement---

Bokaro News: बोकारो ज़िले में भोजुडीह रेलवे जंक्शन के नजदीक खनन विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में लगभग 7000 टन कोयले का अवैध भंडारण पकड़ा है। झारखंड खनिज नियमावली 2017 के तहत यह कार्रवाई की गई। कोयला ज़ब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जांच में सामने आया कि यह कोयला रेलवे वैगन की सफाई के दौरान एकत्रित किया गया था और जे.एस.आर एंटरप्राइजेज द्वारा भंडारित किया जा रहा था। हालांकि, खनिज विभाग के अनुसार, कंपनी के पास वैध लाइसेंस नहीं था।

Also Read: जयराम महतो का गुमला दौरा: भ्रष्टाचार पर तीखा वार, जनता से मिला समर्थन

डीएमओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि अवैध भंडारण को लेकर सख्ती से निपटा जा रहा है। कार्रवाई में खनन निरीक्षक सीताराम, पुष्कल कुमार, धर्मेंद्र महतो और स्थानीय पुलिस बल शामिल रहे।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि भविष्य में भी अवैध खनिज भंडारण के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक साथ कोड़ा दंपत्ति के राजनीतिक छत्रछाया मे राजनीतिक शुरू करने वाले सोनाराम सिंकु से ही अब दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं कोड़ा दंपत्ति को

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

Leave a Comment