Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोमिया के दिव्यांग युवक से साइबर ठगों ने लॉटरी के नाम पर की ₹23,500 की ठगी, थाना में दी लिखित शिकायत

On: April 20, 2025 2:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Bokaro: गोमिया थाना क्षेत्र के पुराना सिनेमा हॉल निवासी एक दिव्यांग युवक रुद्रनारायण पाण्डेय साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। साइबर ठगों ने केरल में 5 लाख रुपए की लॉटरी लगने का झांसा देकर उनसे कुल ₹23,500 की ठगी की।

add

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठगों ने रुद्रनारायण को एक लिंक भेजा और कहा कि उनकी लॉटरी लगी है, जिसकी राशि उनके खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए उन्हें इनकम टैक्स, जीएसटी और टीडीएस के नाम पर कुल ₹56,299 जमा करने की बात कही गई। ठगी के शिकार युवक ने बताया कि उन्होंने झांसे में आकर पहले चरण में इनकम टैक्स और जीएसटी के नाम पर ₹23,499 ठगों द्वारा दिए गए फोनपे नंबर 7044913082 पर भेज दिया। पैसे पूरे न होने के कारण उन्होंने अपने एक मित्र से ₹6,000 उधार भी लिया।

रुद्रनारायण ने बताया कि पैसे भेजने के बाद जब उन्होंने संबंधित नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तत्काल बोकारो साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज कराने के कुछ देर बाद उनके पास मुंबई और उत्तर प्रदेश से फोन आने लगे। कॉल करने वालों ने दावा किया कि ठगी की गई राशि रिकवर कर ली गई है और जल्द ही उनके खाते में वापस भेज दी जाएगी। हालांकि इसके लिए एक बार फिर से ₹23,499 उनके अकाउंट में डालकर ट्रांजेक्शन आईडी भेजने को कहा गया।

Also Read: हजारीबाग में बीएसएफ वाहन की टक्कर से महिला की मौत, परिजनों ने मुआवजे की उठाई मांग

पुलिस प्रशासन से अपील:
रुद्रनारायण ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस साइबर ठगी मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें न्याय दिलाया जाए। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि इस प्रकार के लॉटरी या पुरस्कार के नाम पर आने वाले फोन कॉल और मैसेज से सतर्क रहें और किसी भी तरह की जानकारी या राशि साझा न करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर गिरिडीह में बैठक

बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर गिरिडीह में बैठक

देवघर के KKN स्टेडियम में समर कैंप क्रिकेट टूर्नामेंट का14वां सीज़न का आयोजन :खिलाड़ियों के साथ- साथ  उनके माता-पिता उत्साहित

KKN स्टेडियम में समर कैंप क्रिकेट टूर्नामेंट का14वां सीज़न का आयोजन:खिलाड़ियों के साथ- साथ  उनके माता-पिता उत्साहित

jharkhand में जमशेदपुर के अलावा बाकी शहरो में भी भीषण गर्मी का प्रकोप : शहर का तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच

jharkhand में जमशेदपुर के अलावा बाकी शहरो में भी भीषण गर्मी का प्रकोप : शहर का तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच

साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई : jamtara पुलिस ने पांच साइबर जालसाजों को किया गिरफ्तार

साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई : jamtara पुलिस ने पांच साइबर जालसाजों को किया गिरफ्तार

jharkhand के जामताड़ा जीले में TB मुक्त बनाने की दिशा में की गई पहल : महिलाओं को सतर्क रहने का दिया गया सलाह

jharkhand के जामताड़ा जीले में TB मुक्त बनाने की दिशा में की गई पहल : महिलाओं को सतर्क रहने का दिया गया सलाह

JHARKHAND के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने नई दिल्ली के लिए हुए रवाना: सांस्कृतिक समागम होगें शामिल

JHARKHAND के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने नई दिल्ली के लिए हुए रवाना: सांस्कृतिक समागम होगें शामिल

Leave a Comment