Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग: एनएच-33 पर बस खाई में पलटी, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

---Advertisement---

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग (एनएच-33) पर रविवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। पटना से हजारीबाग की ओर आ रही राजश्री नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में दो से तीन यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस को चालक के बजाय खलासी चला रहा था, जिससे वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और हादसा हुआ। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिससे लापरवाही की आशंका और भी गहरा गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पदमा ओपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SBMCH), हजारीबाग भेजा गया है।

इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों में भारी आक्रोश देखा गया। घायल यात्रियों एवं उनके परिजनों ने वाहन संचालक से मुआवजे की मांग की है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Also Read: कोयला लदा ट्रक पलटा, जांच में जुटी कालूबथान पुलिस

फिलहाल पदमा ओपी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार लापरवाही और अनुभवहीन चालक के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment