Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की, इलाके में सनसनी

पाथरडीह पांडेय बस्ती में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर कर दी हत्या
---Advertisement---

Dhanbad News: सुदामडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह पांडेय बस्ती गुलगुलिया पट्टी में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। उमेश गुलगुलिया नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सोनिया देवी की बेरहमी से पिटाई की और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक के परिजनों ने सुबह घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही सुदामडीह पुलिस (पाथरडीह पांडेय बस्ती ) मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो अस्पताल (SNMMCH) धनबाद भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति उमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपी पति उमेश ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात करीब 8 बजे काम से घर लौटा, लेकिन उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। जब उसकी पत्नी रात करीब 10 बजे लौटी, तो उसने गुस्से में उसे डंडे से पीट दिया। इसके बाद दोनों ने खाना खाया और सोने चले गए।करीब तीन बजे जब उमेश की नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी पत्नी मृत पड़ी थी।

मृतका के परिजनों ने उमेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उमेश अक्सर शराब के नशे में सोनिया को पीटता था। कल रात भी उसने उसे बेरहमी से पीटा और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने आरोपी पति को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

इस संबंध में सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि गुलगुलिया पट्टी से महिला की मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है।

Also Read: Dhanbad News: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर धनबाद में रैली, निरक्षरता उन्मूलन का संकल्प

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद डीसीए के वार्षिक सम्मेलन में क्रिकेट प्रतिभाओं का सम्मान, सौरभ तिवारी ने युवाओं को दिया मेहनत का मंत्र

धनबाद डीसीए के वार्षिक सम्मेलन में क्रिकेट प्रतिभाओं का सम्मान, सौरभ तिवारी ने युवाओं को दिया मेहनत का मंत्र

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

धनबाद: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों को लेकर भुईयां समाज मुखर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगा न्याय

धनबाद: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों को लेकर भुईयां समाज मुखर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगा न्याय

SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर सवाल, गिरिडीह में 28 सितंबर को पुतला दहन का ऐलान

SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर सवाल, गिरिडीह में 28 सितंबर को पुतला दहन का ऐलान

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल

SIR और EVM को लेकर आदित्य साहू का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

SIR और EVM को लेकर आदित्य साहू का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Leave a Comment