Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नवोदय संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, पटना संकुल ने जीता खिताब

---Advertisement---

Hazaribagh: प्रधानमंत्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बोंगा में नवोदय विद्यालय समिति, पटना संभाग के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का आज भव्य समापन हुआ। इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन में पटना संकुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में खेलों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। यह अनुशासन, धैर्य और आपसी सौहार्द का पाठ पढ़ाता है।”

विशिष्ट अतिथि डॉ. बी.डी. त्रिवेदी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक बल का विकास होता है, बल्कि मानसिक सशक्तिकरण भी होता है।

समारोह की शुरुआत स्वागत गान से हुई, जिसे संगीत शिक्षक श्री अभिनीत कुमार के निर्देशन में साक्षी कुमारी (वर्ग नवम), श्रुति कुमारी और उनके समूह ने प्रस्तुत किया। इसके बाद मुस्कान एवं उनके समूह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, विक्की कुमार (वर्ग दशम) ने पारंपरिक छाऊ नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री विनोद कुमार पांडे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सफलता का श्रेय पूरे विद्यालय परिवार को दिया। कार्यक्रम का संचालन साक्षी कुमारी (वर्ग द्वादश) और सोनिया कुमारी (वर्ग दशम) ने किया, जबकि कार्यक्रम का विस्तृत विवरण मो. तनवीर अकबर खान ने प्रस्तुत किया।

Also Read: बिहार को बंगाल बनाना चाहते हैं लालू यादव, देश देगा जवाब: गिरिराज सिंह

अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती जया जायसवाल द्वारा दिया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे, जिनमें अरविंद कुमार सिंहा, गीतांजलि पांडे, अवधेश कुमार यादव, सुचिता कुजूर, एस.के. प्रसाद, बी.पी. तिवारी, गणेश शंकर, प्रशांत बाला जी, वी.सी. मौर्य, ए.के. साहू, आशा पासवान, अफरोज आलम, दीपक यादव, कमलेश कुमार, राज कुमार महतो, मनोज कुमार, अंजू दत्ता झा, प्रियंका शर्मा, मधु सिंह, सुलेखा कुमारी, सुनील चौबे और निरंजन प्रजापति प्रमुख रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment