Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Garhwa: भवनाथपुर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

On: September 20, 2025 8:43 PM
Follow Us:
भवनाथपुर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
---Advertisement---

Garhwa News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए भवनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी शंभु राम ने की। इस दौरान प्रखंड प्रमुख शोभा देवी और प्रखंड विकास पदाधिकारी नंद जी राम समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक में दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अंचलाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा को भक्ति और भाईचारे के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रभारी थाना प्रभारी परवेज आलम ने अपील की कि त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक सूचना न फैलाएं। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि नवरात्रि के दौरान शराब बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। साथ ही सभी पूजा समितियों को अपने सदस्यों के आईडी कार्ड बनवाने और मोबाइल नंबर थाना में देने का निर्देश दिया गया है।

Also Read: Dhanbad News: धनबाद में पूजा समितियों को मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार, जानिए क्या हैं पूरी खबर

मूर्ति विसर्जन को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए, जिसमें दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित मार्गों से ही विसर्जन करने को कहा गया। साथ ही डीजे पर अश्लील गीतों को प्रतिबंधित किया गया है।

बैठक में थाना एएसआई निरंजन शर्मा, बीडीसी सदस्य, विभिन्न पूजा समिति के अध्यक्ष और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण पर्व की तैयारी का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment