Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर चंद्रपुरा में भाजपा किसान मोर्चा का जन जागरण अभियान

On: May 27, 2025 7:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Chandrapura: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 विजन के तहत “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की चंद्रपुरा शाखा द्वारा जन जागरण अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में मंगलवार को दुग्दा स्थित बीएमएस कार्यालय में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू थे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि “एक देश, एक चुनाव” से बार-बार होने वाले चुनावों के कारण आम जनता को होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बार-बार आचार संहिता लागू होने से प्रशासनिक कामकाज प्रभावित होता है और विकास कार्यों में रुकावट आती है। इस व्यवस्था से न केवल प्रशासनिक स्थिरता बढ़ेगी बल्कि संसाधनों की भी बचत होगी।

गोष्ठी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक प्रस्ताव भी भेजा गया, जिसमें हस्ताक्षर युक्त एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में जनभावना प्रकट की गई।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, प्रदेश सदस्य चंद्रशेखर महथा, एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक, जिला प्रभारी तेज नारायण सिंह, जिला महामंत्री अरविंद राय, जिला मंत्री ईश्वर महतो, पूर्व सांसद रविंद्र पांडे, विधानसभा सदस्य अनिता गुप्ता, मेघन महतो, युवा मोर्चा के विनोद कुमार, सुमन सिंह, भरत झा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Also Read: न्यूज़पेपर बेचने वाले का बेटा फिरदौस अंसारी बना साहिबगंज टॉपर, डॉक्टर बनने का है सपना

गोष्ठी के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने लोगों से इस अभियान को समर्थन देने और जन-जन तक इसकी जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को जागरूक कर एक मजबूत और सुचारु लोकतांत्रिक प्रक्रिया की दिशा में कदम बढ़ाना था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment