Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स की मनमानी वसूली पर एसडीएम सख्त, अधिकारियों को जारी किया आदेश

---Advertisement---

Bagodar: बड़की सरिया नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स को लेकर की जा रही मनमानी वसूली और अधिकारियों के दुर्व्यवहार के खिलाफ समाजसेवी संदीप तर्वे के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने 25 मार्च को बगोदर-सरिया एसडीएम संतोष कुमार से मिलकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में नगर पंचायत अधिकारी द्वारा गलत तरीके से टैक्स वसूली और जनता के साथ खराब व्यवहार की बात कही गई थी।

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब प्रमुख स्थानीय न्यूज़ चैनल TV45 ने इसे प्रमुखता से प्रसारित किया। खबर के प्रसारण के बाद एसडीएम संतोष कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लिया और नगर पंचायत अधिकारी को तलब कर पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली।

एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद संबंधित अधिकारी को मनमानी पर रोक लगाने हेतु निर्देश जारी किए गए। साथ ही, कार्यपालक अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नोटिस जारी किया जिसमें नागरिकों की समस्याएं सुनने के लिए एक संपर्क नंबर भी सार्वजनिक किया गया है।

नगर पंचायत की ओर से यह भी घोषणा की गई है कि होल्डिंग टैक्स में कुछ हद तक छूट दी जाएगी, जिससे आम जनता को राहत मिल सके। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की मनमानी या दुर्व्यवहार की स्थिति में संबंधित नागरिक सीधे उनसे शिकायत कर सकते हैं।

Also Read: बे-मौसम आंधी और बारिश से गेहूं और मक्का की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

स्थानीय नागरिकों ने एसडीएम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में नगर पंचायत प्रशासन पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment