Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand News: मंत्री हाफिजुल हसन के विवादित बयान के खिलाफ, BJP का विरोध मार्च

On: September 23, 2025 12:35 PM
Follow Us:
मंत्री हाफिजुल हसन के विवादित बयान के खिलाफ, BJP का विरोध मार्च
---Advertisement---

Jharkhand News : झारखंड की राजनीति में एक बार फिर गरमाहट आ गयी है. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजुल हसन के विवादित बयान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया. वही राजधानी रांची में बीजेपी कार्यकर्ता शहीद चौक से राजभवन तक विरोध मार्च किया ।

add

यह पैदल मार्च जिला स्कूल से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए राजभवन पहुंचा, जहां भाजपा नेता राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे. प्रदर्शन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा झारखंड सरकार के मंत्री हाफिजुल हसन के संविधान विरोधी बयान और झामुमो-कांग्रेस की सरकार द्वारा उसका समर्थन किए जाने के विरोध में आज राजधानी रांची में भाजपा के उर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ आक्रोश प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

बीजेपी नेताओं ने मांग की है कि मंत्री हाफिजुल हसन को तुरंत बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. इस प्रदर्शन में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भी बड़ी उपस्थिति रही. इसे लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.

Also Read :  आरा में ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, छह गोलियां दाग अपराधी फरार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment