Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

21वीं कोयला क्षेत्रीय Police Sports Competition-2026 का आयोजन, पुलिसकर्मी तथा अन्य गणमान्य लोग रहे उपस्थित

On: July 18, 2026 3:17 PM
Follow Us:
21वीं कोयला क्षेत्रीय Police Sports Competition-2026 का आयोजन, पुलिसकर्मी तथा अन्य गणमान्य लोग रहे उपस्थित
---Advertisement---

बोकारो पुलिस के तत्वावधान में आयोजित 21वीं कोयला क्षेत्रीय Police Sports Competition-2026  का शनिवार को पुलिस केंद्र, बोकारो में भव्य उद्घाटन हुआ। यह प्रतियोगिता 18 से 20 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। 21वीं कोयला क्षेत्रीय Police Sports Competition-2026 के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा रहे। Police Sports Competition के इस अवसर पर जिले के पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न जिलों से पहुंचे पुलिसकर्मी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि खेलकूद केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाता, बल्कि मानसिक विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि पहले यह धारणा थी कि “पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे होगे खराब”, लेकिन वर्तमान समय में यह सोच पूरी तरह बदल चुकी है। आज खेलों को समाज में सम्मान मिल रहा है और खिलाड़ी देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

बता दें कि बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में धनबाद और बोकारो सहित कोयला क्षेत्र के विभिन्न जिलों की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को विभागीय स्तर पर प्रोत्साहन दिया जाता है तथा बेहतर प्रदर्शन उनके करियर और पदोन्नति में भी सहायक होता है।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पुलिसकर्मी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस बल में शारीरिक दक्षता, खेल भावना, अनुशासन और आपसी समन्वय को बढ़ावा देना है। आयोजन समिति ने सभी आमंत्रितटी अतिथियों से प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। कार्यक्रम के निवेदक पुलिस अधीक्षक, बोकारो सह संगठन सचिव, कोयला क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता-2026 हैं।

इसे भी पढ़े- SIR को लेकर गड़बड़ी (irregularities) के आरोप आए सामने, मतदाता सूची से काटे गए मतदताओं का नाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO, 5585 आवेदनों में से हुआ चयन, तीन नए ट्रस्टी भी नियुक्त

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO, 5585 आवेदनों में से हुआ चयन, तीन नए ट्रस्टी भी नियुक्त

गढ़वा में मतदाता सूची को लेकर विवाद, 269 पूर्व-भरे Form-7 मिलने का दावा, झामुमो ने स्वतंत्र जांच की मांग की

गढ़वा में मतदाता सूची को लेकर विवाद, 269 पूर्व-भरे Form-7 मिलने का दावा, झामुमो ने स्वतंत्र जांच की मांग की

जमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड का बड़ा खुलासा: यूपी के दो शूटर समेत छह गिरफ्तार, हथियार और लाल कार बरामद

जमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड का बड़ा खुलासा: यूपी के दो शूटर समेत छह गिरफ्तार, हथियार और लाल कार बरामद

जामताड़ा के वार्ड 10 में जलजमाव की समस्या से मिलेगी राहत, सुभाष चौक में आरसीसी नाली निर्माण का शिलान्यास

जामताड़ा के वार्ड 10 में जलजमाव की समस्या से मिलेगी राहत, सुभाष चौक में आरसीसी नाली निर्माण का शिलान्यास

JPSC-JSSC विवाद पर BJP का सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी

JPSC-JSSC विवाद पर BJP का सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी

तिलैया जंगल में भौंरों के झुंड ने किया हमला, घायल सरकारी शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

तिलैया जंगल में भौंरों के झुंड ने किया हमला, घायल सरकारी शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

Leave a Comment