

एक साथ कोड़ा दंपत्ति के राजनीतिक छत्रछाया मे राजनीतिक शुरू करने वाले सोनाराम सिंकु से ही अब दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं कोड़ा दंपत्ति को
जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के जिला अध्यक्ष बनने के बाद से सभी बड़े कार्यक्रम को एतिहासिक सफल कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है. राजनीतिक सूत्र
कल के कार्यक्रम में कॉंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देख कर सोनाराम सिंकु ने सभी प्रखंडों में सम्पर्क यात्रा की शुरुआत करने का कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं. सूत्र
संतोष वर्मा
चाईबासाःसात अक्टूबर बुधवार के दिन जिस तरह देश के दो राष्ट्रीय पार्टी भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में जिस तरह से नेता कार्यकर्ता आमने सामने दिखे, उससे यह बात साफ तौर पर सामने आई है कि, जब से जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु को पार्टी जिला अध्यक्ष बनाया है, तब से जिला में मृत पड़े कांग्रेस जीवित हो गए हैं। कोई भी धरना, प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेता को जोश से भरा दिखने लगा है। ऐसा लगता है कि डेढ़ दशक पहले वाली कांग्रेस जिला में आ चुकी है। सोनाराम सिंकु को पार्टी आलाकमान ने जिला अध्यक्ष बना कर अपना खोया हुआ जमीन को वापस लाने की जिम्मेदारी सौंप दी है। कल जिस तरह सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में वोट चोर, गद्दी छोड़। ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो। पुतला दहन का कार्यक्रम को सफल बना कर राज्य और देश में अपनी पहचान गॉन्व को स्थापित करने का काम किए हैं, ऐसे तो दोबारा जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बन कर 24 कैरेट का सोना होने को साबित कर चुके हैं। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के पत्नी पूर्व सांसद गीता कोड़ा को हराने के कारण सोनाराम सिंकु का राजनीतिक कद राज्य और देश की राजनीतिक में बढ़ा है। मधु कोड़ा को अब जगन्नाथपुर में ही नहीं, बल्कि अब जिला में भी सोनाराम सिंकु से राजनीतिक मैदान में दो दो हाथ करने के लिए हमेशा तैयार रहना पड़ेगा। सोनाराम सिंकु का जिला अध्यक्ष बनने का स्वागत समारोह भी ऐतिहासिक रहा, उसके बाद जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन भी काफी सफल रहा, कल का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, इस्तीफा का कार्यक्रम को ऐतिहासिक माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय की सफल कार्यक्रम को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए सोनाराम सिंकु अब प्रखण्ड का दौरा कार्यक्रम बनाने वाले हैं। कल का कार्यक्रम को राजनीतिक दिग्गज बताते हैं कि भाजपा के कार्यक्रम पर कांग्रेस का कार्यक्रम भारी रहा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो और विधायक प्रदीप यादव ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, इनके आने से नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम किए। ऐसे भाजपा अपनी पार्टी के और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सेवा यात्रा कार्यक्रम को सफल बना के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं के पीठ थपथपाते नज़र आए।




